वायरल न्यूज़

फेयरवेल के दौरान प्रोफेसर साहब ने किया ऐसा डांस, देखकर दंग रह गए सारे स्टूडेंट्स, कहा - सर ने तो प्रभुदेवा की याद दिला दी

इंस्टाग्राम पर बेंगलुरु के एक टेक प्रोफेसर का डांस वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह माइकल जैक्सन स्टाइल में डांस करते नजर आ रहे हैं। इस परफॉर्मेंस ने उन्हें इंटरनेट पर एकदम पॉपुलर कर दिया है।

Image

टेक प्रोफेसर ने डांस कर मचाया तहलका (Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • टेक प्रोफेसर ने दिखाया डांस का जलवा
  • प्रभुदेवा स्टाइल में मचाया तहलका
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

College Professor Dance Video: कॉलेज के फंक्शन हमेशा खास होते हैं, जहां छात्र और शिक्षक मिलकर आनंद लेते हैं। हाल ही में, बेंगलुरु के एक टेक प्रोफेसर का डांस वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपने अनोखे डांस स्टाइल के लिए फेमस हो गए हैं। ये वीडियो इंटरनेट पर काफी धूम मजा रही है, वीडियो में आप देख सकते हैं कि प्रोफेसर सभी को अपने शानदार डांस से प्रभावित कर हैं।

इस वीडियो में प्रोफेसर साहब पूरे जोश के साथ डांस करते नजर आ रहे हैं, और उनकी परफॉर्मेंस को छात्र देखकर आनंदित हो रहे हैं। यह दृश्य न सिर्फ मजेदार है, बल्कि शिक्षक-छात्र के रिश्ते को भी दर्शाता है। ऐसे ऑक्वर्ड मोमेंट्स में जब शिक्षक खुद को छात्र की तरह ढाल लेते हैं, तो सीखने और सिखाने का काफी बेहतरीन माहौल बनता है।

टेक प्रोफेसर ने डांस कर मचाया तहलका

इस वायरल वीडियो को इंस्टाग्राम पर 'ajdiaries___' नामक अकाउंट द्वारा शेयर किया गया है, जिस पर अब तक लाखों व्यूज आ चुके हैं और इसे 33 हजार से अधिक लोगों ने लाइक भी किया है। प्रोफेसर की इस डांस परफॉर्मेंस ने साबित कर दिया है कि शिक्षकों में भी एक अलग जादू होता है, जो उन्हें विद्यार्थी जीवन के खुशनुमा पलों से जोड़ता है।

Kishan Gupta
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article