College Teacher Ramp Walk: कॉलेज के अक्सर वीडियो वायरल होते रहते हैं। ऐसे में कुछ तो काफी वायरल भी होते हैं। ऐसा ही एक वीडियो आज हम आपके लिए लेकर आए हैं, जो इतना कमाल का है कि आपकी नजर ही नहीं हटेगी। इस वीडियो में आपको एक कॉलेज फंक्शन का नजारा दिखेगा, जिसे देख आप दिन बन जाएगा। इस वीडियो में एक मैडम रैम्प वॉक करती नजर आ रही हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में छात्रों का फंक्शन चलता नजर आ रहा है। तभी एक मैडम एंट्री मारती हैं और रैम्प वॉक करती हैं। उनका रैम्प वॉक देख आपको ऐसा लगेगा, जैसे वह कोई प्रोफेशनल हैं। उनका ये खास अंदाज देख खुशी के मारे एक छात्र वही गिर जाता है। ये नजारा वाकई कमाल का है, जो हर कोई पसंद कर रहा है। आलम ये है कि लोग इस वीडियो को बार-बार स्क्रॉल करके देख रहे हैं।
कॉलेज फंक्शन मैडम ने बिखेरा जलवा
इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो पर काफी लोगों की प्रतिक्रियाएं देखने को मिली हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि काश इतनी ही फ्रेंडली हमारी भी मैडम होती। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है कि बेहद ही सुंदर रैम्प वॉक किया है। बता दें, इस वीडियो को 'kavya_chaudhary_30' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिस पर अब तक 1.4 मिलियन से अधिक लाइक्स आ चुके हैं।
