Bigg Boss 20 Latest Promo: सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा करने में कोई कमी नहीं छोड़ी है। 'बिग बॉस 20' में आए दिन दिलचस्प मोड़ देखने को मिल रहे हैं। 'बिग बॉस 20' में लगातार आ रहे इन ट्विस्ट ने कंटेस्टेंट्स की गेम की दिशा भी मोड़ दी है। शो में रहकर स्काउट ओपी इन दिनों काफी चर्चा में बने हुए हैं। उनका और लव गिल की बॉन्डिंग ने दर्शकों को भी असमंजस में डाल दिया है। वहीं हाल ही में 'बिग बॉस 20' का एक प्रोमो वीडियो सामने आया है, जिसमें कनिका मान ने स्काउट ओपी की बातों का खुलासा लव गिल के सामने किया है। कनिका मान ने साफ कहा कि स्काउट ओपी उन्हें पसंद करने लगे हैं। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Bigg 20: स्काउट OP पर ज्वालामुखी की तरह फूटा Yung के भाई का गुस्सा, सलमान खान को बीच में घसीटा
'बिग बॉस 20' का ये प्रोमो वीडियो देखते ही देखते चर्चा में आ गया है। वीडियो में नजर आया कि कनिका मान और लव गिल (Love Gill) आपस में बात करती हैं। कनिका मान, लव गिल से कहती हैं कि तुम्हारी और स्काउट की दोस्ती भाई-बहन वाली बिल्कुल भी नहीं लगती है। कनिका मान आगे कहती हैं, "ये उसके चेहरे पर नजर आता है। अगर तुम्हारी मौजूदगी उसके अलावा कहीं और हो तो उसे खलने लगता है। मैं ये देख सकती हूं। मुझे लगता है कि वो तुम्हें पसंद करता है।" कनिका मान की बातें सुनकर लव गिल राजी नहीं होती हैं। लेकिन कनिका आगे कहती हैं, "यार एक होता है बोलना और एक होता है कि आप क्या महसूस कर रहे हो।" टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: 'Vaaste' सिंगर Dhvani Bhanushali ने रचाई सगाई, बॉयफ्रेंड को बताया अपना 'कपकेक'
कनिका मान (Kanika Mann) यहीं नहीं रुकती हैं। वह स्काउट ओपी से आगे कहती हैं, "तुम्हारे मन में लव गिल के लिए भावनाए हैं।" लेकिन स्काउट ओपी इससे साफ इंकार कर देते हैं। वहीं कनिका मान अपनी बात पर अड़े रहकर बोलती हैं, "देखो तुम्हें इससे असर पड़ रहा है। या तुम इसे स्वीकार नहीं रहे हो।" कनिका मान की बातें सुनकर लव गिल, स्काउट ओपी से पूछती हैं, "तेरे मन में क्या चल रहा है?" लव गिल के सवाल का स्काउट ओपी कोई जवाब नहीं दे पाते हैं। लेकिन अब 'बिग बॉस 20' में ये देखना दिलचस्प होगा कि स्काउट ओपी और लव गिल का बॉन्ड यहां से क्या नया मोड़ लेगा।
