वायरल न्यूज़

Viral Video: खूबसूरत दुल्हनों ने निकाला पैदल मार्च, 16 श्रृंगार कर सड़कों पर किया 'रैंप वॉक'

Brides Rally Video: वीडियो की शुरुआत में आपको दिखेगा कि दुल्हनों का यह ग्रुप किसी बाजार की सड़कों से गुजर रहा है। इस दौरान बाजार में मौजूद सभी लोगों की नजरें उन पर टिक गई हैं।

Image

सड़क पर दुल्हनों का रैंप वॉक (इंस्टाग्राम)

Brides Rally Video: शादी के दिन हर लड़की खूबसूरत दिखना चाहती है। अपनी शादी के दिन अधिकतर लड़कियां किसी ब्यूटी पार्लर जाकर मेकअप करवाती हैं। इसके बाद वह शादी के जोड़े में अलग ही नजर आती हैं। सोचिए अगर कई सारी दुल्हनें एक साथ नजर आएं तो क्या ही खूबसूरत नजारा होगा! सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में कई सारी दुल्हनें एक साथ सड़कों पर उतरी नजर आ रही हैं।

वायरल हो रहा दिल छूने वाला वीडियो

वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि शादी की जोड़े में सजकर दर्जनों दुल्हनों ने सड़कों पर रैली निकाली है। इस दौरान वह पैदल ही एक जगह से दूसरी जगह जा रही हैं। खूबसूरत दुल्हनों की इस रैली को जिसने भी देखा बस देखता ही रह गया। जैसे ही यह वीडियो इंटरनेट पर सामने आया, वैसे ही तेजी से वायरल हो गया। आप भी खूबसूरत दुल्हनों की इस रैली को देखकर यकीनन अपना दिल हार बैठेंगे। सबसे पहले देखें दिल जीत लेने वाला यह वीडियो-

वीडियो की शुरुआत में आपको दिखेगा कि दुल्हनों का यह ग्रुप किसी बाजार की सड़कों से गुजर रहा है। इस दौरान बाजार में मौजूद सभी लोगों की नजरें उन पर टिक गई हैं। इस वीडियो को फेमस मेकअप आर्टिस्ट मनवीन कौर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट mbm_makeup_studio से शेयर किया है। वीडियो शेयर करने के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'हमारे छात्रों की दुल्हनों पर सबकी निगाहें।' आप इस वीडियो में दुल्हनों का कमाल का कॉन्फिडेंस देख सकते हैं।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article