डेली लाइफ यूज की चीजों के बारे में अगर बात करें तो स्टेपलर उनमें से एक है जिसका इस्तेमाल में अक्सर किया करते हैं। स्टेपलर से हम कागजों को पिन करते हैं और इसके बारे में एक यही काम हमें पता है। मगर आपको इस स्टेपलर के एक और काम के बारे में जब पता चलेगा तो यकीनन आप भौंचक्के रह जाएंगे। पूरे दावे के साथ हम यह कह सकते हैं कि यकीनन आपको स्टेपलर के इस काम के बारे में नहीं पता होगा क्योंकि स्टेपलर के बारे में यह बात मुश्किल से कुछ ही लोग जानते होंगे।
शख्स को जीवन के 42 साल तक नहीं पता थी स्टेपलर से जुड़ी यह बात
स्टेपलर के इसी अनोखे फैक्ट को लेकर एक शख्स का वीडियो (Video) इस वक्त सोशल मीडिया (Social Media) पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें शख्स बताता है कि जीवन के इस 42 साल की उम्र में उसे आज तक स्टेपलर के इस काम के बारे में नहीं पता था। शख्स वीडियो में एक कागज को पिन करता है और कहता है कि अगर हम किसी कागज को पिन कर दें तो ये कुछ ऐसे बंध जाता है, जिसे बाद में छुड़ाने पर कागज का वह हिस्सा जरूर फट जाता है, जहां पिन लगा होता है। ऐसे में अगर बिना कागज के फटे पिन निकालना हो तो हम अक्सर अपने नाखून या दांत की मदद लेते हैं लेकिन इस काम को भी करने के लिए स्टेपलर में एक और तकनीक है, जिस बारे में लोगों को पता ही नहीं होता।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:
शख्स ने बताया स्टेपलर का यह दूसरा काम
शख्स आगे इसी चीज को अच्छे से समझाते हुए लोगों को एक लाइव उदाहरण के जरिए बताता है कि स्टेपलर का ऊपरी हिस्सा जहां स्टेपलर दबाने पर पिन बैठता है, उसी हिस्सी को अगर हम पूरी तरह से घुमा दें तो उसमें एक और ऐसा पैटर्न आता है, जिसमें पिन एक-दूसरे की तरफ चिपकने के बजाय ठीक उसके विपरित दिशा में बैठते हैं जिससे पिन कागज में ऐसे नहीं बैठता कि उसे निकालने पर वह फट जाए। शख्स एक कागज पर इसे करके भी दिखाता है। जिसमें पिन कागज में बिल्कुल सीधे धंसता है और जब उसे निकालना हो तो सिंपली बस उसे खींचकर निकाल देना है। इससे कागज भी नहीं फटता और पिन बाहर निकल भी जाता है।
वीडियो देख लोग रह गए भौंचक्के
डेली लाइफ हैक वाले इस वायरल वीडियो (Viral Video) को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @tsupreet नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे अब तक करोड़ों लोगों ने देखा और लाखों लोगों ने इसे लाइक किया है। वीडियो पर तमाम लोगों के कमेंट्स भी सामने आए हैं और उन्होंने भी यह बात कही कि उन्हें भी स्टेपलर के इस काम के बारे में नहीं पता था। कई लोगों ने तो यह भी कहा कि उन्हें अपने जीवन में पहली बार यह चीज पता चली कि स्टेपलर का एक काम यह भी है।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
