Unique Business Idea: आपने देखा होगा कि ऑटो ज्यादातर वही लोग चलाते हैं, जो गरीब होते हैं। हालांकि, आज हम आपको एक ऐसे ऑटोवाले के बारे में बताने जा रहे हैं, जो ऑटो चलाकर नहीं बल्कि सड़क किनारे ऑटो खड़ा करके हर महीने चार से पांच लाख रुपये कमाता है।आप भले ही इस बात को सुनकर हैरान होंगे, लेकिन यह बात 100 परसेंट सच है। सोशल मीडिया पर मुंबई के एक ऑटो चालक की कहानी वायरल हो रही है।
ऑटोवाले का अनोखा बिजनेस आइडिया वायरल
इस ऑटो चालक ने एक बेहद ही अनोखा बिजनेस आइडिया निकाला है। इस आइडिया के दम पर वह हर महीने 5 से 8 लाख रुपये की कमाई कर रहा है। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि उसे ऑटो चलाना भी नहीं पड़ता है, बल्कि वह अपनी ऑटो सड़क के किनारे खड़ी रखता है। बता दें कि लेंसकार्ट प्रोडक्ट लीडर राहुल रुपाणी ने अपने ऑफिशियल लिंक्डइन प्रोफाइल पर इस ऑटो चालक की कहानी पेश की है। उन्होंने इस ऑटो चालक के जिस अनोखे बिजनेस आइडिया के बारे में बताया, वह हैरान करने वाला है।
अमेरिकी दूतावास के बाहर खड़ी रखता है ऑटो
राहुल रूपाणी ने बताया कि यह ऑटो चालक अपनी ऑटो को अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के बाहर खड़ी करता है। दरअसल, सैकड़ों वीजा आवेदक हर दिन अमेरिकी वाणिज्य दूतावास जाते हैं। हालांकि, यहां पर बैग अंदर ले जाने की मनाही है। इसके अलावा आस-पास सामान रखने का कोई विकल्प भी नहीं है। इसी चीज का फायदा उठाकर शख्स ने अपनी ऑटो में स्टोरेज सर्विस देना शुरू किया। हर दिन उसके पास 20 से 30 कस्टमर अपना बैग रखने आते हैं। इस तरह दिनभर में वह 20 से 30 हजार रुपये बिना ऑटो चलाए कमा लेता है।
