हम जिस गांव की बात कर रहे हैं, उसे दुनिया के सबसे लंबे गांव का दर्जा मिला हुआ है। आपको जानकर आश्चर्य होगा कि यह गांव एक सीधी लाइन पर बसा हुआ है। इसके अलावा गांव का कोई विस्तार नहीं है।
दुनिया का सबसे अनोखा गांव 9 किलोमीटर लंबी सीधी रोड पर बसा हुआ है। सबसे हैरान करने वाली बात इसकी चौड़ाई है। आपको जानकर आश्चर्य होगा कि 9 किलोमीटर लंबाई वाले इस गांव की चौड़ाई मात्र 150 मीटर ही है।
दुनिया का सबसे अनोखा गांव पोलैंड में स्थित है। इस अनोखे गांव का नाम सुलोस्जोव है। यह गांव 14वीं शताब्दी में बसा है। इस गांव का दायरा शुरुआत में मात्र 500 मीटर ही था। हालांकि, समय बढ़ने के साथ इसकी लंबाई 9 किलोमीटर तक जा पहुंची।
आपको बता दें कि 9 किलोमीटर लंबाई पर बसे इस गांव में तकरीबन 1600 घर हैं। ये सारे घर एक ही सड़क के दोनों तरफ बने हुए हैं। इस गांव की आबादी तकरीबन 6200 है।
इस गांव को आप दुनिया का सबसे मॉडर्न गांव भी कह सकते हैं। गांव में आपको अस्पताल, बैंक, स्कूल, मॉल्स सब मिल जाएंगे। सबसे ज्यादा अच्छी बात यह है कि इस गांव के चारों तरफ खेत-खलिहान और हरियाली है।