वायरल न्यूज़

गांव की 'देसी इंजीनियर' ने मिट्टी से बना डाला 5 बर्नर वाला 'मॉडर्न चूल्हा', देखते रह गए शहर वाले

सोशल मीडिया पर जुगाड़ का एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि एक महिला ने अपने दिमाग का 100% इस्तेमाल करते हुए मिट्टी से 5 बर्नर वाला मॉडर्न चूल्हा तैयार कर दिया।

Image

मिट्टी से महिला ने बना दिया 5 बर्नर वाला चूल्हा (instagram/@hazratmondal02)

शहर में हम गैस स्टोव के लिए शोरूम भटकते हैं, EMI प्लान ढूंढते हैं, और फिर भी एक बर्नर खराब हो जाए तो पूरा दिन बर्बाद! लेकिन हमारे गांव की बहनें? वो तो मिट्टी, ईंट और थोड़े से जुगाड़ से ऐसा कमाल कर दिखाती हैं कि NASA वाले भी शर्मा जाएं। जी हां, बात हो रही है उस वायरल वीडियो की, जिसमें एक गांव की महिला ने 5 बर्नर वाला देसी चूल्हा बना डाला, वो भी बिना किसी इलेक्ट्रिक टूल के, सिर्फ और सिर्फ देसी जुगाड़ की मदद से। जिसमें फावड़ा, सरिया, बांस और ढेर सारी अक्ल का इस्तेमाल कर करके।

बर्नर का जुगाड़

इंस्टाग्राम पर यह वायरल वीडियो @hazratmondal02 नामक यूजर ने शेयर किया है। यह वीडियो अब तक 54.6 मिलियन व्यूज पार कर चुका है। वीडियो में देखा जा रहा है कि गांव की एक महिला ने सबसे पहले फावड़े से जमीन पर क्रॉस बनाया। फिर उसमें ईंट लगाकर उस पर मिट्टी का लेप लगा दिया। इसके बाद महिला ने सरिया और बांस के टुकड़ों से 5 बर्नर तैयार कर दिया। एकदम गैस स्टोव की तरह साफ-सुथरी। अंत में उसने फिनिशिंग टच देने के लिए लोहे के बर्नर लगाए और तैयार कर दिया 5-स्टार देसी चूल्हा।

मल्टीटास्किंग की मिसाल

अब ये चूल्हा सिर्फ दिखने में मॉडर्न ही नहीं है, बल्कि इस पर पकाने के लिए 5 बर्तनों को एक साथ चढ़ाया जा सकता है। रोटी, सब्जी, दाल, चाय और हलवा सब एक साथ बनाया जा सकता है। सोशल मीडिया पर इस वीडियो के वायरल होने के बाद लोगों ने महिला के इस जुगाड़ को देख उसके लिए तारीफों की बौछार कर दी।

वीडियो पर जुगाड़ को लेकर लोगों के कमेंट्स

जहां कई लोगों ने महिला की तारीफ में कमेंट करते हुए कहा कि, "ये तो IIT से बेहतर इंजीनियरिंग है!" वहीं, कुछ अन्य लोगों ने कमेंट किया और कहा, "शहर में तो हम माइक्रोवेव के लिए लड़ते हैं, यहां मिट्टी से चूल्हा! इस बहन को जुगाड़ के लिए ऑस्कर देना चाहिए।" जबकि कुछ लोगों ने वीडियो के कमेंट सेक्शन में इस जुगाड़ पर सवालों की बौछार कर दी। किसी ने पूछा कि, "राख कहां जाएगी?" तो किसी ने "बाकी बर्नर में आग कैसे पहुंचेगी?" यह पूछा।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article