वायरल न्यूज़

Viral Video: बहू की डिमांड पर 70 साल की सास ने पहली बार पहना कुर्ता, फिर जो हुआ उसने लोगों का दिल छू लिया

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक बुजुर्ग महिला बहू के कहने पर पहली बार कुर्ता पहना। इसके बाद जो हुआ उसने लोगों का दिल जीत लिया।

Image

70 साल की सास ने जीता दिल (तस्वीर साभार- @prachijoshi796)

Viral Video: सोशल मीडिया की दुनिया में ऐसी-ऐसी चीजें देखने को मिल जाती है, जिनके बारे में कई बार लोग कल्पना भी नहीं कर सकते हैं। कुछ नजारे ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर लोग हैरान रह जाते हैं। जबकि, कुछ नजारे (Trending Video) सीधे दिल को छू लेते हैं। वहीं, कुछ मामले काफी चौंकाने वाले होते हैं। इसी कड़ी में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने सबका दिल जीत लिया है। क्योंकि, इस वायरल वीडियो में एक सास ने बहू की डिमांड पर ऐसा काम किया, जिसकी हर तरफ चर्चा हो रही है और लोग जमकर तारीफ भी कर रहे हैं।

ये तो हम सब जानते हैं भारत में सभ्यता, संस्कृति और संस्कार का खासा महत्व है। कई बार इन्हें निभाने के लिए लोग कई चीजों का त्याग तक कर देते हैं। हमारे यहां ज्यादातर बुजुर्ग महिलाएं साड़ी ही पहनती हैं। क्योंकि, यह परंपरा सदियों से चली आ रही और कई लोग इसे आज तक निभा रहे हैं, चाहे जमाना कितना ही बदल गया हो। हालांकि, कई बार लोग बदलाव की भी कोशिश करते हैं और उसकी चर्चा भी होती है। ऐसे में एक बहू ने अपनी सास से कुर्ता पहने की डिमांड कर दी या यूं कहें कि जिद करने लगी। सास भी दयावान निकली और बहू की बात मानकर कुर्ता पहन लिया। उसके बाद जो बुजुर्ग महिला ने रिएक्शन दिया, वो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। देखें वीडियो...

दिल छू लेने वाला नजारा

वीडियो ने आपका दिल भी जरूर छू लिया होगा। कई लोग तो बार-बार इस क्यूट वीडियो को देख रहे होंगे। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 'prachijoshi796' नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक कई लाख लोग देख चुके हैं। जबकि, करीब ढाई लाख लोगों ने इस वीडियो को पसंद किए हैं। इतना ही नहीं इस वीडियो पर जमकर लोग रिएक्शन दे रहे हैं। कुछ का कहना है कि दिल जीतने वाला नजारा है। कुछ का कहना है कि काफी क्यूट लग रही हैं। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है कमेंट कर जरूर बताएं।

Kaushlendra Pathak
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article