वायरल न्यूज़

ट्यूबलर बेल्स पर BSF जवान ने बजाया ‘ऐ मेरे वतन के लोगों’, Viral Video देख भावुक हुए सोशल मीडिया यूजर्स

BSF Viral Video: बीएसएफ के एक जवान का देशभक्ति गीत 'ऐ मेरे वतन के लोगों' बजाते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। ट्यूबुलर बेल्स पर जवान की भावुक प्रस्तुति ने लोगों का दिल छू लिया।

Image

जवान की इस देशभक्ति धुन ने सोशल मीडिया पर मचा दिया तहलका

Photo : Times Now Digital

BSF Viral Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों बीएसएफ के एक जवान का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो ने लाखों लोगों का दिल छू लिया है। वीडियो में बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (बीएसएफ) के एक जवान को देशभक्ति गीत 'ऐ मेरे वतन के लोगों' बजाते हुए देखा जा सकता है। जवान ने यह गीत ट्यूबुलर बेल्स यानी खास तरह की घंटियों पर इतनी भावनाओं के साथ बजाया कि सुनने वाले भावुक हो गए। वीडियो में जवान पूरी लगन और ध्यान से संगीत बजा रहा है। गीत की धुन सुनते ही लोगों को देश के शहीद जवानों (Deshbhakti Video) की याद आने लगती है।

जवान के चेहरे पर देश के प्रति सम्मान और समर्पण

खासकर जब 'जरा आंख में भर लो पानी' वाली धुन बजती है तो माहौल और भी भावुक हो जाता है। जवान के चेहरे पर देश के प्रति सम्मान और समर्पण साफ दिखाई देता है। 'ऐ मेरे वतन के लोगों' भारत का एक बेहद लोकप्रिय देशभक्ति गीत है। यह गीत साल 1962 की भारत-चीन युद्ध के बाद गाया गया था। मशहूर गायिका लता मंगेशकर की आवाज में यह गीत आज भी लोगों के दिलों में खास जगह रखता है। जब भी यह गीत बजता है, लोगों के मन में देशभक्ति की भावना जाग उठती है।

लोगों को आया बहुत पसंद

बीएसएफ जवान द्वारा इस गीत को संगीत के जरिए प्रस्तुत करना लोगों को बहुत पसंद आ रहा है। सोशल मीडिया पर लोग इस वीडियो को लगातार शेयर कर रहे हैं। कई यूजर्स ने लिखा कि वीडियो देखकर उनके रोंगटे खड़े हो गए। कुछ लोगों ने जवान को सच्चा देशभक्त बताया, तो कई लोगों ने सलाम करते हुए उनकी तारीफ की। बीएसएफ के जवान हर मौसम और मुश्किल हालात में देश की सीमाओं की रक्षा करते हैं। लेकिन इस वीडियो ने उनका एक अलग और भावुक रूप भी लोगों के सामने रखा है। यह वीडियो दिखाता है कि हमारे जवान सिर्फ सीमा की सुरक्षा ही नहीं करते, बल्कि अपने दिल में देश के लिए गहरा प्यार भी रखते हैं।

monu jha
मोनू झा author

मोनू कुमार टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में वायरल और ट्रेंडिंग डेस्क पर काम कर रहे हैं। न्यूजरूम में 4 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले मोनू वायरल कं... और देखें

End of Article