वायरल न्यूज़

Viral Video: आर्टिस्ट ने ब्लैकबोर्ड पर अंग्रेजी में लिखा Jagannath, फिर अपनी कला से बना दी ऐसी आकृति लोग हो गए इम्प्रेस

Viral Video: गुरुवार से पुरी में जगन्नाथ रथ यात्रा शुरू हो रही है। इस यात्रा को लेकर सोशल मीडिया पर भी काफी चर्चा है। ऐसे में एक आर्टिस्ट ने अपनी कला से सबका दिल जीत लिया है।

Image

आर्टिस्ट ने जीता लोगों का दिल (तस्वीर साभार- @artist_suman_siddu)

Viral Video: 16 जुलाई से ओडिशा के पुरी में जनन्नाथ रथ यात्रा (Jagannath Rath Yatra) शुरू हो रही है। हर साल की तरह इस साल भी इस यात्रा में शामिल होने के लिए देश के कोने-कोने से हजारों भक्त पहुंच चुके हैं। आलम ये है कि हर जगह जगन्नाथ यात्रा की चर्चा हो रही है। इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर भी जगन्नाथ यात्रा को लेकर काफी बज है। जहां एक तरफ लोग एक-दूसरे को जगन्नाथ यात्रा की शुभकामनाएं दे रहे हैं। वहीं, कुछ लोग जगन्नाथ जी की कई मजेदार फोटो भी शेयर कर रहे हैं। ऐसे में एक आर्टिस्ट ने अपनी कला से ऐसी आकृति बनाई, जिसे देखकर लोग काफी इम्प्रेस हो गए। इतना ही नहीं आर्टिस्ट की जमकर तारीफ भी कर रहे हैं।

    सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर वैसे तो कई तरह के वीडियो वायरल होते रहते हैं। लेकिन, कुछ वीडियो ऐसे भी होते हैं, जो भावुक करते हैं और दिल को छू लेते हैं। इस वीडियो में भी आपको कुछ ऐसा ही अनोखा और अद्भुत नजारा देखने को मिलेगा। वीडियो में आप देख सकते हैं आर्टिस्ट पहले अंग्रेजी में Jagannath लिखता है। उसके बाद इन शब्दों की मदद से चॉक लेकर शख्स मजेदार तस्वीर बना देता है। यह तस्वीर किसी और की नहीं बल्कि जगन्नाथ जी की है। वीडियो में आप भी देखें किस तरह शब्दों के जरिए तस्वीर बनाई गई है....

    आकृति देख इम्प्रेस हुए लोग

    इस वीडियो और कला ने लोगों को काफी भावुक कर दिया है। आलम ये है कि लोग इस कला की काफी सराहना भी कर रहे हैं। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को खुद artist_suman_siddu नाम पेज पर शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक कई लाख लोग देख चुके हैं। जबकि, चार लाख से ज्यादा लोगों ने वीडियो को पसंद किए हैं। तो आपको यह अंदाज कैसा लगा जरूर बताएं।

    Kaushlendra Pathak
    कौशलेंद्र पाठकauthor

    कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

    और पढ़ें
    End of Article