वायरल न्यूज़

चिप्स पैकेट लेकर खड़ा था बच्चा, फिर कौए ने मचाया ऐसा धमाल, VIDEO देख नहीं रुकेगी हंसी

VIDEO: सोशल मीडिया पर एक क्यूट वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक बच्चा चिप्स पैकेट लेकर खड़ा था। अचानक वहां कौआ पहुंचता है और पैकेट लेकर फरार हो जाता है।

Image

क्यूट नजारा (तस्वीर साभार- @ronit_022)

Viral Video: सोशल मीडिया की दुनिया में आपको एक से एक अनोखी चीजें देखने को मिल जाती है। कुछ मामले तो इतने खतरनाक होते हैं कि देखकर रोंगटे तक खड़े हो जाते हैं। वहीं, कुछ नजारे ऐसे होते हैं, जो सीधे दिल को छू लेते हैं। जबकि, कुछ चीजें हमें सोचने पर भी मजबूर कर देती है। इतना ही नहीं कुछ वीडियो तो ऐसे भी होते हैं, जिन्हें देखकर लोग अपनी हंसी (Funny Video) तक को नहीं रोक पाते हैं। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे आप बार-बार देखना चाहेंगे और जमकर ठहाके भी लगाएंगे। क्योंकि, कौवे और बच्चे के बीच ऐसा खेल चला, जिसने माहौल ही बदल दिया। आलम ये है कि यूजर्स इस वीडियो को बार-बार देखना पसंद कर रहे हैं।

    इंसान हो या फिर जानवर, दोनों में कई चीजें कॉमन होती हैं। आप सबने भी इसे जरूर महसूस किया होगा और देखा भी होगा। वहीं, कई बार इंसान और जानवरों के बीच आपको प्यार देखने को मिल जाएगा। तो कई बार झगड़ते हुए भी नजर आ जाएंगे। सोशल मीडिया पर भी इंसान और जानवरों के बीच के एक से एक अनोखे वीडियो वायरल होते रहते हैं। इस वायरल वीडियो में भी आपको कुछ ऐसा ही अनोखा नजारा देखने को मिल जाएगा। वीडियो में आप देख सकते हैं एक बच्चा चिप्स पैकेट लेकर खड़ा है। तभी एक कौआ वहां पहुंच जाता है। इसके बाद जो माहौल बनता है, उसे देखकर आप अपनी हंसी को नहीं रोक पाएंगे। देखें वीडियो...

    काफी क्यूट नजारा

    वीडियो देखकर आप भी जरूर ठहाके लगा रहे होंगे। इतना ही नहीं कई लोगों को तो बार-बार इस वीडियो को देखने का मन कर रहा होगा। इंस्टाग्राम पर वीडियो को 'ronit_022' नाम के पेज से शेयर किया गया है। इस मजेदार वीडियो को लाखों लोग अब तक देख चुके हैं। जबकि, एक लाख से ज्यादा लोगों ने वीडियो को पसंद किए हैं। इतना ही नहीं वीडियो पर लोग जमकर मजे भी ले रहे हैं। किसी का कहना है कि क्या क्यूट वीडियो है। कुछ का कहना है कि काफी मजेदार नजारा है। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है जरूर बताएं।

    Kaushlendra Pathak
    कौशलेंद्र पाठकauthor

    कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

    और पढ़ें
    End of Article