वायरल न्यूज़

Viral Video: सड़क किनारे इयररिंग बेच रहा था बच्चा, लेकिन मासूम की फर्राटेदार अंग्रेजी सुनकर पूरा सोशल मीडिया हिल गया

Viral Video: सोशल मीडिया पर मुंबई का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें इयररिंग बेचने वाले एक बच्चे ने फर्राटेदार अंग्रेजी बोलकर सबको चौंका दिया है। लोग उसकी जमकर तारीफ कर रहे हैं।

Image

बच्चे की अंग्रेजी सुनकर दंग रह गए लोग (तस्वीर साभार- @vipul2777)

Viral Video: इस दुनिया में आपको एक से एक अनोखे मामले देखने और सुनने को मिल जाएंगे। कुछ मामले तो ऐसे होते हैं, जो रातों की नींद तक उड़ा देते हैं। जबकि, कुछ मामले सीधे दिल को छू लेते हैं। वहीं, कुछ मामले ऐसे होते हैं, जिनपर यकीन तक करना मुश्किल हो जाता है। इसके अलावा कई मामले ऐसे भी होते हैं, जो हर किसी को भावुक करते हैं। इन दिनों एक ऐसा ही मामला देश की आर्थिक राजधानी मुंबई (Mumbai Video) से आया है, जहां इयरिंग बेचने वाले बच्चे की अंग्रेजी सुनकर पूरा सोशल मीडिया हिल गया है। आलम ये है कि लोग उस बच्चे की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

    कई बार हम जो देखते हैं या फिर उसके बारे में जो सोचते हैं, परिणाम उससे बिल्कुल ही अलग निकलता है। इसका अनुभव आप सबने भी जरूर किया होगा। आमतौर पर हमलोग सड़क किनारे, रेलवे स्टेशन, मार्केट, फूटपाथ, बस स्टैंड या फिर कुछ अन्य जगहों बच्चों, महिलाओं, बजुर्गों को छोटी-छोटी चीजें बेचते हुए देखते हैं। उन चीजों को बेचकर वे अपना और अपने परिवार का गुजर-बसर करते हैं। कई बार तो नजारा ऐसा होता है, जो सीधे दिल को छू लेता है। उनके बार में हम अक्सर यही सोचते हैं कि ये पढ़े-लिखे नहीं होते हैं। लेकिन, कई बार उन्हीं में से कुछ लोग ऐसा कमाल कर देते हैं कि सारा भ्रम टूट जाता है। इस वायरल वीडियो में आपको कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिलेगा। वीडियो में आप देख सकते हैं एक बच्चा इयररिंग बेच रहा होता है। तभी एक महिला उसके पास पहुंचती है और जब महिला उससे बात करती है, तो वह भी उसकी अंग्रेजी सुनकर दंग रह जाती है। देखें वीडियो...

    बच्चे ने जीता लोगों का दिल

    फर्राटेदार अंग्रेजी सुनकर आप भी जरूर चौंक गए होंगे। सोच रहे होंगे कि ये बच्चा तो काफी टैलेंटेड है। अब यह मामला सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। एक्स पर इस वीडियो को '@vipul2777' नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक हजारों लोग शेयर कर चुके हैं। जबकि, काफी संख्या में लोगों ने वीडियो पर कमेंट किए हैं। कुछ लोग जहां इस बच्चे को जीनियस बता रहे हैं, तो कुछ लोगों का कहना है कि कमल तो 'कीचड़' में ही खिलता है। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है जरूर बताएं।

    Kaushlendra Pathak
    कौशलेंद्र पाठकauthor

    कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

    और पढ़ें
    End of Article