वायरल न्यूज़

Video: मां की ममता का ऐसा रूप पहले नहीं देखा होगा, शेरों से अकेली भिड़ गई भैंस

सोशल मीडिया पर भैंस और शेरों की लड़ाई का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें आप देखेंगे कि कैसे जब बात मां की ममता पर आ जाती है तो मां, अपने बच्चे के लिए किसी भी हद तक जा सकती है। यह वायरल वीडियो आपका दिल जीत लेगा।

Image

मां की ममता शेरों पर पड़ी भारी, अकेले भिड़ गई भैंस (फोटो: X/@Thebestfigen)

अब तक आपने सोशल मीडिया पर जानवरों के एक से बढ़कर एक वीडियो देखे होंगे। पर आज का वायरल वीडियो आपमें से शायद ही हर किसी ने देखा हो। इंटरनेट पर वायरल वीडियो एक मादा भैंस और उसके बच्चे को शेरों से बचाने की अविश्वसनीय कहानी कहता हुआ दिखाई दे रहा है।

इस वीडियो में आप देखेंगे कि एक मादा भैंस और उसका बच्चा शेरों के हमले का सामना कर रहे हैं।

अपने बच्चे की जान बचाने के लिए शेरों से भिड़ गई अकेली मादा भैंस

वीडियो के शुरू में तो शेर भैंस के बच्चे को अपना शिकार लगभग बना ही लेते हैं, लेकिन तभी मादा भैंस बिना डरे हुए, पूरी हिम्मत के साथ अपनी जान की परवाह किए बिना उसे बचाने के लिए शेरों से भिड़ जाती है। यह भैंस अपने बच्चे को बचाने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक देती है। धीरे-धीरे जब स्थिति गंभीर हो जाती है, तो पूरा भैंस का झुंड आ जाता है और फिर शेरों से लड़ाई शुरू हो जाती है।

इंटरनेट पर यूजर्स ने कई तरह के कमेंट्स किए

यह नजारा माता की शक्ति और समूह के एकजुट होने की भावना को दिखा रहा है। इस वीडियो के अंत में आप देखेंगे कि भैंस और उसका बच्चा बच जाते हैं क्योंकि शेर हार मानकर पीछे हट जाते हैं।इस वीडियो को सोशल मीडिया के एक्स पर @Thebestfigen नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसके कैप्शन में लिखा है कि 'माताएं दुनिया की आश्चर्य हैं।'

पहले यूजर ने लिखा: "शेरों ने आज गलत मां को चुन लिया उसने कहा "मेरा बच्चा नहीं है।", दूसरे ने लिखा: आसमान की भी कोई सीमा नहीं होती, मां के प्यार की भी कोई सीमा नहीं होती।"तीसरे यूजर ने लिखा: "बिना शर्त प्यार और अथक प्रयास मातृत्व के जादू को परिभाषित करते हैं।" चौथे ने लिखा: "एक शेर ने एक भैंस के बच्चे को छीनने की कोशिश की, लेकिन मां डटी रही और जमकर उसका मुकाबला किया।" इस वीडियो को अब तक 39 हजार से ज्यादा बार देखा गया है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

monu jha
मोनू झाauthor

मोनू कुमार टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में वायरल और ट्रेंडिंग डेस्क पर काम कर रहे हैं। न्यूजरूम में 4 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले मोनू वायरल कंटेंट, ऑफबीट खबरों और सोशल मीडिया ट्रेंड्स को पहचानने में बेहद दक्ष हैं। यूनीक एंगल तलाशने और कहानियों को आकर्षक अंदाज में प्रस्तुत करने की उनकी क्षमता उन्हें डिजिटल कंटेंट स्पेस में अलग पहचान देती है। मोनू कुमार 4,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं, जिनमें कई वायरल रिपोर्ट्स, ट्रेंड-बेस्ड अपडेट्स और सोशल मीडिया-फोकस्ड कंटेंट शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article