वायरल न्यूज़

India Lowest Railway Station: भारत का सबसे अनोखा रेलवे स्टेशन! जहां जमीन समुद्र तल से नीचे, नाम जानकर रह जाएंगे हैरान

India Lowest Railway Station: घूम रेलवे स्टेशन भारत के सबसे खास और ऊंचे रेलवे स्टेशनों में गिना जाता है, लेकिन क्या आप देश का सबसे कम ऊंचाई वाले स्टेशन का नाम जानते हैं?

Image

समुद्र तल के पास बना ये स्टेशन (Photo: AI Generated)

India Lowest Railway Station: भारत में सबसे नीचा रेलवे स्टेशन कौन सा है, इस बारे में कोई एकदम स्पष्ट आधिकारिक जानकारी नहीं मिलती। लेकिन India Rail Info के मुताबिक पुदुचेरी रेलवे स्टेशन (Puducherry railway station) भारत में समुद्र तल से सबसे नीचा रेलवे स्टेशन है। इसकी समुद्र तल से ऊंचाई 2 मीटर है। केरल का कुट्टनाड क्षेत्र भी देश के निचले इलाकों में गिना जाता है। खास बात यह है कि यहां खेती भी समुद्र तल से नीचे (bharat ka sabse nicha railway station) की जाती है, जो इसे और भी खास बनाती है। इसी क्षेत्र के आसपास मौजूद रेलवे स्टेशनों को भारत के निचले स्टेशनों में माना जाता है। इन्हीं में से एक प्रमुख स्टेशन है अलाप्पुझा रेलवे स्टेशन, जिसे अलेप्पी स्टेशन भी कहा जाता है। यह समुद्र तल से 8 मीटर ऊंचा है।

अलाप्पुझा रेलवे स्टेशन समुद्र तल से लगभग 3 से 4 मीटर ऊपर

यह केरल के अलाप्पुझा शहर (Alappuzha railway station) के बीचों-बीच स्थित है और नेशनल हाईवे 66 के पास आता है। यह स्टेशन एर्नाकुलम–कायमकुलम तटीय रेल लाइन पर बना हुआ है और दक्षिण रेलवे के तिरुवनंतपुरम डिवीजन के अंतर्गत आता है। अगर इसकी ऊंचाई की बात करें तो अलाप्पुझा रेलवे स्टेशन समुद्र तल से लगभग 7 से 8 मीटर ऊपर है। हालांकि यह समुद्र तल से थोड़ा ऊपर है, लेकिन इसके आसपास का कुट्टनाड क्षेत्र बहुत नीचे होने की वजह से इसे भारत के सबसे कम ऊंचाई वाले स्टेशनों में गिना जाता है। यही कारण है कि यह स्टेशन भूगोल के लिहाज से काफी दिलचस्प माना जाता है।

रोजाना यहां रुकती हैं करीब 50 से 70 ट्रेनें

अलाप्पुझा स्टेशन पर यात्रियों के लिए अच्छी सुविधाएं उपलब्ध हैं। यहां तीन मुख्य प्लेटफॉर्म हैं और चौथा प्लेटफॉर्म बनाया जा रहा है। इसके अलावा स्टेशन पर छह ट्रैक हैं, जिससे ट्रेनों की आवाजाही सुचारू रूप से होती है। रोजाना यहां करीब 50 से 70 ट्रेनें रुकती हैं, जिनमें लंबी दूरी की ट्रेनें भी शामिल हैं। यह स्टेशन कोच्चि, तिरुवनंतपुरम, चेन्नई, दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु जैसे बड़े शहरों से जुड़ा हुआ है।

यात्रियों की सुविधा के लिए यहां वेटिंग रूम, खाने-पीने की दुकानें, पार्किंग, ऑटो और टैक्सी की सुविधा भी उपलब्ध है। कुछ प्लेटफॉर्म पर एस्केलेटर भी लगाए गए हैं। स्टेशन साफ-सुथरा है और पर्यटकों के लिए काफी सुविधाजनक माना जाता है। अलाप्पुझा अपने खूबसूरत बैकवाटर्स और समुद्र तट के लिए भी प्रसिद्ध है। यही वजह है कि यहां हर साल बड़ी संख्या में पर्यटक आते हैं। कुल मिलाकर, यह स्टेशन न सिर्फ यात्रा के लिहाज से अहम है, बल्कि अपनी अनोखी भौगोलिक स्थिति के कारण भी खास पहचान रखता है।

monu jha
मोनू झाauthor

मोनू कुमार टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में वायरल और ट्रेंडिंग डेस्क पर काम कर रहे हैं। न्यूजरूम में 4 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले मोनू वायरल कंटेंट, ऑफबीट खबरों और सोशल मीडिया ट्रेंड्स को पहचानने में बेहद दक्ष हैं। यूनीक एंगल तलाशने और कहानियों को आकर्षक अंदाज में प्रस्तुत करने की उनकी क्षमता उन्हें डिजिटल कंटेंट स्पेस में अलग पहचान देती है। मोनू कुमार 4,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं, जिनमें कई वायरल रिपोर्ट्स, ट्रेंड-बेस्ड अपडेट्स और सोशल मीडिया-फोकस्ड कंटेंट शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article