क्रिकेट

ऑस्ट्रेलिया A के खिलाफ भारत A का चार दिवसीय टेस्ट मुकाबला, पडिक्कल और सुदर्शन पर निगाहें

IND A vs AUS A 1st unofficial Test: भारत को इस साल के अंत में न्यूजीलैंड के मल्टी-फॉर्मेट दौरे पर दो टेस्ट खेलने हैं और अगले साल की शुरुआत में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घर में 5 टेस्ट की हाई-प्रोफाइल बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी सीरीज होनी है। ऐसे में यह सीरीज सेलेक्शन के लिहाज से काफी अहम है।

Image

साई सुदर्शन और देवदत्त पडिक्कल (फोटो साभार- @sais_1509/@devdpd07)

IND A vs AUS A 1st unofficial Test: इंडिया ए और ऑस्ट्रेलिया ए के बीच पुडुचेरी में मंगलवार से पहला चार दिवसीय मैच शुरू होने जा रहा है। इस मैच में सबसे ज्यादा फोकस भारत के दो लेफ्ट हैंडर बल्लेबाजों कप्तान देवदत्त पडिक्कल और उप-कप्तान साई सुदर्शन पर रहेगा। पडिक्कल ने हाल ही में श्रीलंका दौरे पर टेस्ट में नंबर 3 की पोजीशन सुदर्शन से छीनी थी और दोनों टेस्ट में शतक लगाकर मौके को दोनों हाथों से भुनाया था। इसके बाद अब यह जंग और दिलचस्प हो गई है।

भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच दो अनऑफिशियल टेस्ट

भारत को इस साल के अंत में न्यूजीलैंड के मल्टी-फॉर्मेट दौरे पर दो टेस्ट खेलने हैं और अगले साल की शुरुआत में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घर में 5 टेस्ट की हाई-प्रोफाइल बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी सीरीज होनी है। ऐसे में यह सीरीज सेलेक्शन के लिहाज से काफी अहम है। यह 12 महीनों में दूसरी बार है जब ऑस्ट्रेलिया ए की टीम बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी की तैयारी के लिए भारत दौरे पर आई है। उनके मल्टी-डे स्क्वाड में अनुभवी बल्लेबाज पीटर हैंड्सकॉम्ब और एशेज विनिंग तेज गेंदबाज ब्रेंडन डॉगेट और झाय रिचर्डसन शामिल हैं।

ऑस्ट्रेलिया के कोच ने क्या बोला

ऑस्ट्रेलिया ए के कोच टिम पेन ने कहा, "पीट हैंड्सकॉम्ब ऑस्ट्रेलिया में स्पिन के सबसे बेहतरीन खिलाड़ियों में से एक हैं। उनके लिए यह बहुत अच्छी बात है, यह दिखाता है कि अपनी उम्र में भी वह दावेदारी में हैं। इन परिस्थितियों में ढलना उनके लिए अच्छा होगा अगर वह वापसी करते हैं।" उन्होंने तेज गेंदबाजों को लेकर कहा, "डॉगेट और रिचर्डसन का भारत में रेड बॉल क्रिकेट, कंडीशन और गर्मी में एक्सपोज होना। बहुत सी अलग चीजें हैं, जैसे आपको किस लेंथ पर गेंदबाजी करनी है, इसलिए उनके लिए यहां आकर अनुभव करना महत्वपूर्ण है।"

भारत ए और ऑस्ट्रेलिया ए की टीमें

इंडिया ए: अमन मोखाडे, आयुष पांडे, देवदत्त पडिक्कल (कप्तान), साई सुदर्शन (उप-कप्तान), यश राठौड़, शेख रशीद, कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), शम्स मुलानी, तनुष कोटियन, तुषार देशपांडे, अंशुल कंबोज, प्रफुल हिंज, एन जगदीसन (विकेटकीपर), नचिकेत भुते, त्रिपुराना विजय।

ऑस्ट्रेलिया ए: ब्रेंडन डॉगेट, जैक एडवर्ड्स, पीटर हैंड्सकॉम्ब, सैम हार्पर, लियाम हैचर, कैम्पबेल केलावे, सैम कोंस्टास, नाथन मैकस्वीनी, टॉड मर्फी, फर्गस ओ'नील, जोश फिलिप, झाय रिचर्डसन, कोरी रोचिचियोली, जेसन संघा, लियाम स्कॉट।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article