टीवी मसाला

कैंसर ट्रीटमेंट के बीच Dipika Kakar करेंगी डेली सोप में वापसी? अटकलों पर बोलीं- जाहिर सी बात है कि...

Dipika Kakar On Comeback In Daily Soap: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ एक्टिंग में वापसी कर रही हैं। लेकिन अब उन्होंने डेली सोप में दोबारा हाथ आजमाने पर भी चुप्पी तोड़ी है।

Image

Dipika kakar डेली सोप में करेंगी वापसी? (फोटो क्रेडिट- यू-ट्यूब)

Dipika Kakar On Comeback In Daily Soap: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से लोगों का खूब दिल जीता है। दीपिका कक्कड़ भले ही छोटे पर्दे से दूर हैं, लेकिन लगातार सुर्खियों में बनी रहती हैं। दीपिका कक्कड़ करीब 4 सालों बाद एक्टिंग की दुनिया में वापस कदम रख रही हैं। वह शोएब इब्राहिम के साथ एक म्यूजिक वीडियो में नजर आएंगी, जिसके लिए एक्ट्रेस ने जोरों-शोरों पर तैयारियां भी शुरू कर दी हैं। दीपिका कक्कड़ के कमबैक के बाद से ही अटकलें लगने लगी थीं कि क्या उन्हें डेली सोप में भी देखने का मौका मिलेगा? इन अटकलों को अब खुद दीपिका कक्कड़ (Dipika Kakar) ने दूर कर दिया है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: संजय लीला भंसाली की Love And War की रिलीज पर गिरी गाज, दर्शकों को करना पड़ेगा इंतजार?

दीपिका कक्कड़ (Dipika Kakar) ने अपने लेटेस्ट व्लॉग में बताया कि उन्होंने शोएब इब्राहिम के साथ म्यूजिक वीडियो करने का फैसला किया है, क्योंकि ये एक दिन की शूटिंग होगी। एक्ट्रेस ने डेली सोप को लेकर कहा कि कैंसर ट्रीटमेंट के बीच उसमें काम करना उनके लिए मुश्किल हो सकता है। दीपिका कक्कड़ ने इस मामले पर कहा, "देखो, इस वक्त मेरी स्थिति देखते हुए डेली सोप तो मुझे नहीं लगता कि मैं कर पाऊंगी। और जाहिर है, मतलब ईलाज के साथ कोई भी मुझे क्यों ही कास्ट करेगा? मेरा मतलब है कि ये जाहिर सी बात है।" टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: जब Jaya Prada ने खोले पुराने राज, धर्मेंद्र को बताया सबसे बड़ा फ्लर्ट; राजेश खन्ना पर कही ये बात

Dipika Kakar ने डेली सोप में वापसी पर तोड़ी चुप्पी

Dipika Kakar ने डेली सोप में वापसी पर तोड़ी चुप्पी

दीपिका कक्कड़ (Dipika Kakar) यहीं नहीं रुकीं। उन्होंने इस बारे में आगे कहा, "खैर ठीक है, इसमें कोई सोचने वाली बात ही नहीं है क्योंकि इलाज है, साइड इफैक्ट्स होते हैं तो ये भी ठीक है।" दीपिका कक्कड़ ने म्यूजिक वीडियो की शूटिंग पर कहा, "लेकिन गाना एक दिन का शूट है, जिसे जाहिर तौर पर मैनेज किया जा सकता है।" बता दें कि दीपिका कक्कड़ ने बताया था कि वह इतने सालों बाद एक्टिंग दोबारा कर रही हैं तो उन्हें थोड़ी घबराहट भी हो रही है।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article