वायरल न्यूज़

हद है भाई! मैडम ने मेले पर लिखने को दिया निबंध, बच्चे ने जो लिखा उसे पढ़कर पेट पकड़कर हंसेंगे आप

Ajab Gajab News: छात्र ने मेले पर बहुत ही मजेदार चीजें लिखी हैं। मेले के बारे में छात्र द्वारी लिखी गई अनोखी बातें पढ़कर आपको यकीनन मजा आ जाएगा। छात्र ने मेला जाने के अपने हर अनुभव को बहुत ही अद्भुत तरीके से व्यक्त किया है।

Image

छात्र ने लिखा फनी निबंध (ट्विटर)

Ajab Gajab News: हम सबने पढ़ाई के दौरान निबंध जरूर लिखे हैं। सबसे ज्यादा निबंध 6वीं से लेकर 8वीं क्लास के दौरान लिखने को मिलता है। इसी क्रम में 8वीं के एक बच्चे को मैडम ने निबंध लिखने को दिया था। मैडम ने बच्चे को मेले पर निबंध लिखने को दिया था। इसके बाद बच्चे ने जो निबंध लिखा, उसे पढ़कर आपका हंसते-हंसते पेट फूल जाएगा। सोशल मीडिया यूजर्स इस निबंध को पढ़कर पेट पकड़-पकड़कर हंस रहे हैं। निबंध की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

मेले पर लिखा निबंध पढ़कर आएगी मौज

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @Rajputbhumi157 नाम के यूजर एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में ही आठवीं के छात्र द्वारा लिखे गए निबंध की तस्वीर शेयर की गई है। इस पोस्ट के साथ यूजर ने कैप्शन में लिखा, 'अंग्रेजी मीडियम बच्चों की हिंदी लाज़वाब होती है… मेला पर निबंध। यह भी हमारा ही छात्र है कक्षा 8' निबंध की इस तस्वीर के सामने आने के बाद लोग अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं। इस निबंध को पढ़कर लोग हैरान भी हैं। देखें निबंध की तस्वीर-

निबंध की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। इस निबंध के सामने आने के बाद यूजर्स तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। छात्र ने मेले पर बहुत ही मजेदार चीजें लिखी हैं। मेले के बारे में छात्र द्वारी लिखी गई अनोखी बातें पढ़कर आपको यकीनन मजा आ जाएगा। छात्र ने मेला जाने के अपने हर अनुभव को बहुत ही अद्भुत तरीके से व्यक्त किया है।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article