वायरल न्यूज़

Video: रील्स बनाने के चक्कर में कार का किया पीछा, फिर सड़क पर ही धराशायी हो गया युवक

Viral Video: आप देख सकते हैं कि सड़क पर एक तेज रफ्तार कार दौड़ रही है। इस कार के पीछे एक युवक चल रहा है। ऐसा लग रहा है कि युवक ने अपने पैर में स्केटिंग बांधा हुआ है। इस वजह से वह कार के साथ फुल स्पीड में ही दौड़ रहा है।

Image

रील्स बनाने के दौरान एक्सीडेंट (ट्विटर)

Viral Video: सोशल मीडिया पर हर दिन कुछ न कुछ ऐसा वायरल होता है, जिसे देखने के बाद लोगों को अपनी आंखों पर यकीन नहीं होता है। जब से सोशल मीडिया का जमाना चल निकला है, तब से लोग वायरल होने के लिए लोग कुछ भी करने को तैयार रहते हैं। इस चक्कर में कई बार वह अपनी जान भी जोखिम डालने से नहीं कतराते हैं। इसी क्रम में एक वीडियो लोगों को हैरान कर रहा है। इस वीडियो में एक युवक रील्स बनाने के चक्कर में कुछ ऐसा करता है, जिसके बाद चलती सड़क पर धराशायी हो जाता है।

वीडियो देखकर आपके उड़ जाएंगे होश

वीडियो की शुरुआत में आप देख सकते हैं कि सड़क पर एक तेज रफ्तार कार दौड़ रही है। इस कार के पीछे एक युवक चल रहा है। ऐसा लग रहा है कि युवक ने अपने पैर में स्केटिंग बांधा हुआ है। इस वजह से वह कार के साथ फुल स्पीड में ही दौड़ रहा है। युवक के साथ कोई बाइक भी पीछे दौड़ रही है, जो युवक का वीडियो बना रही है। इस दौरान न जाने कैसे युवक का हाथ कार से छूट जाता है। इसके बाद जो होता है, वह देखकर आपके होश उड़ जाएंगे। देखें वीडियो-

आप देख सकते हैं कि रोलर स्केट्स पहना युवक सड़क पर ही बुरी तरह से गिरता है। देखा जा सकता है कि युवक का बैलेंस बहुत ही बुरी तरह से बिगड़ता है और वह सड़क पर ही धराशायी हो जाता है। जिस स्पीड में युवक नीचे गिरता है, उससे वह काफी दूर तक घिसटता चला जाता है। आप देख सकते हैं कि उसके पीछे एक बाइक भी आ रही थी। युवक की किस्मत अच्छी थी कि बाइक उसके ऊपर नहीं चढ़ती है। सोचिए अगर कोई चार पहिया गाड़ी उसके पीछे से आ रही होती तो उसका बड़ा एक्सीडेंट भी हो सकता था। वीडियो को @nikkym143 नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article