वायरल न्यूज़

आज का वायरल वीडियो (15-NOV-2025): तेंदुए के साथ सेल्फी लेते दिखा शख्स, वायरल वीडियो देख फटी रह गई लोगों की आंखें

आज का वायरल वीडियो (15-NOV-2025) Latest Trending Viral Video (ट्रेंडिंग वायरल वीडियो आज का ) Watch Online: तेंदुए के साथ खड़े होकर सेल्फी लेते एक शख्स का वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद लोगों की आंखें फटी की फटी रह गईं।

Image

तेंदुए के साथ सेल्फी लेते दिखा शख्स (X/@AMAZlNGNATURE)

आज का वायरल वीडियो (15-NOV-2025): सोशल मीडिया पर हर रोज हजारों वीडियो वायरल होते हैं, लेकिन हाल में ही वायरल हो रहे इस वीडियो ने तो हद ही कर दी। वीडियो में देखा गया कि एक शख्स ने खेत में खड़े होकर एक तेंदुए के साथ सेल्फी ले रहा है। जी हां, आपने सही पढ़ा—तेंदुआ, वही शिकारी जंगली जानवर जो इंसानों को डिनर समझता है, न कि अपना इंस्टाग्राम फ्रेंड!

तेंदुए के साथ सेल्फी

वीडियो में देखा जा सकता है कि शख्स तेंदुए के बगल में खड़ा है और वह फोन निकालकर मुस्कुराते हुए तेंदुए के साथ अपनी फोटो क्लिक कर रहा है। तेंदुआ भी पोज देते हुए चुपचाप बगल में खड़ा है और उस शख्स के साथ कुछ भी नहीं कर रहा है। शख्स का यह वायरल वीडियो देख लोगों की आंखें फटी की फटी रह गईं।

वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

वायरल हो रहे इस खौफनाक वीडियो को सोशल साइट एक्स पर @AMAZlNGNATURE नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे खबर लिखे जाने तक 54 लाख लोगों ने देखा और 47 हजार लोगों ने इसे लाइक किया है। वीडियो के कैप्शन में लिखा है, "भारत में एक किसान ने अपने खेत में घुस आए तेंदुए के साथ सेल्फी ली।"

लोगों ने वीडियो पर दी अपनी प्रतिक्रिया

वीडियो पर तमाम लोगों ने कमेंट करते हुए अपनी प्रतिक्रिया भी दी है। जहां एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, "भाई, ये सेल्फी नहीं, सुसाइड नोट है।" दूसरे ने लिखा, "तेंदुआ सोच रहा होगा– ये बंदा मुझे खाने वाला है या मैं इसे?" तीसरे ने वीडियो पर कमेंट किया और लिखा, "अगली सेल्फी ICU से आएगी।"

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article