वायरल न्यूज़

घर के दरवाजे पर आकर खड़ा हो गया अजीबोगरीब जानवर, शायद ही पहले कभी देखा हो आपने

सोशल मीडिया पर एक अजीबोगरीब जानवर का वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद लोग हैरान रह गए। वीडियो के कमेंट सेक्शन में लोग अपनी हैरतभरी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

Image

कमरे के बाहर खड़ा जानवर (X/@AMAZlNGNATURE)

इस धरती पर तरह-तरह के जीव-जंतु देखने को मिलते हैं। कई तो ऐसे होते हैं, जिन्हें लोगों ने आज तक देखा भी नहीं है। इनमें से कुछ घने जंगलों में रहते हैं तो कुछ समुद्र की गहराइयों में। ऐसा ही एक अनदेखा और अनोखा जानवर इस वक्त सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे शायद ही पहले किसी ने कभी देखा होगा।

कमरे के बाहर दरवाजे पर दिखा अजीबोगरीब जानवर

वीडियो में देखा जा सकता है कि ये जानवर एक कमरे के बाहर दरवाजे पर खड़ा है और वह दरवाजे को सूंघ रहा है। वीडियो में दिख रहा जानवर काले रंग के बिल्ले की तरह दिख रहा है, जो थोड़ी-थोड़ी भालू की तरह भी दिख रहा है। इस वीडियो में दिख रहे जानवर को देखने के बाद लोग दंग रह गए और वीडियो पर कमेंट कर पूछने लगे कि भला ये कौन सा जानवर है?

कौन सा है ये जानवर?

वायरल वीडियो में दिख रहे जानवर को देखने के बाद हमने इस जानवर की तस्वीर गूगल पर सर्च की। जिसके जवाब में पता चला कि इस जानवर को बिन्तुरोंग कहा जाता है। इस जानवर को भालूबिल्ली या फिर एशियाई भालूबिल्ली या पालावान भालूबिल्ली भी कहते हैं। यह विवराइडे (Viverridae) परिवार का एक स्तनधारी जानवर है। हालांकि इसका नाम "भालूबिल्ली" है, लेकिन यह न तो बिल्ली है और न ही भालू। यह जानवर जंगली पेड़ों की ऊंची शाखों पर रहना पसंद करता है और पूर्वोत्तर भारत के जंगलों में पाया जाता है। भारत के अलावा यह जानवर बंगलादेश, भूटान, बर्मा, कम्बोडिया, इंडोनीशिया, लाओस, मलेशिया, चीन, फ़िलीपीन्स, थाईलैंड और वियतनाम में पाया जाता है।

वीडियो में जानवर को देख हैरान रह गए लोग

इस अनोखे जानवर के वीडियो को सोशल साइट एक्स पर @AMAZlNGNATURE नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे खबर लिखे जाने तक 12 लाख लोगों ने देखा और 12 हजार लोगों ने लाइक किया है। वीडियो पर तमाम लोगों के कमेंट्स भी आए हैं। जहां एक कई यूजर्स ने वीडियो पर हैरत भरी प्रतिक्रिया दी है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article