वायरल न्यूज़

छोटी बच्ची ने सरकार से टीचर को लेकर पूछा क्यूट सा सवाल, मासूमियत देख आप भी हो जाएंगे फैन

Video Viral: सोशल मीडिया पर छोटे-छोटे बच्चों का मजेदार वीडियो अक्सर वायरल होता रहता है। इन दिनों ऐसा ही एक वीडियो इंटरनेट पर तहलका मचा रहा है। जिस पर लोग कमेंट्स कर मजे ले रहे हैं तो कोई छोटी सी बच्ची को ज्ञान भी देता हुआ दिखाई दे रहा है।

Image

छोटी बच्ची ने सरकार से टीचर को लेकर पूछा क्यूट सा सवाल(Instagram/ @aapkidishu_ )

सोशल मीडिया पर छोटे-छोटे बच्चों का वीडियो वायरल होता रहता है। जिसमें किसी में बच्चे मस्ती कर रहे होते हैं। तो किसी में कोई मैसेज दे रहे होते हैं। वीडियो चाहे जैसा भी हो। सबमें बच्चों की मासूमियत साफ तौर पर झलकती है। सोशल मीडिया पर इन दिनों ऐसा ही एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें एक बच्ची पढ़ती हुई दिखाई देती है। जिसके बाद वह कहती है कि मुझे सरकार से बस एक ही बात कहती है कि जब एक टीचर सारा विषय नहीं पढ़ा सकता तो हं क्यों सारे विषय पढ़ें।

सोशल मीडिया पर लोगों ने किए तरह-तरह के कमेंट्स

बच्ची की इस क्यूट से सवाल के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दी हैं। जिसमें लोग बच्ची की मासूमियत की जमकर तारीफ कर रहे हैं। साथ ही उसके सवाल पर भी मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं। इस वीडियो को @aapkidishu_ नामक इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है। लाखों लोगों ने देखा है। साथ ही हजारों की संख्या में कमेंट्स और शेयर भी किया है।

लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा कि "बहुत ही सुंदर बात बोली है गुड़ीया ने" दूसरे ने लिखा: "मैं तुम्हें सभी विषय पढ़ा सकता हूं प्रिये।" तीसरे ने लिखा: "क्योंकि वही शिक्षक पहले सभी विषय पढ़ चुके हैं। अब हमारी बारी है।" चौथे ने लिखा: "क्योंकि टीचर की तो नोकरी लगी हुई हैं। अगर आपको भी नौकरी लेने है तो सारी किताबें पड़नी होगी बिटिया रानी।"

monu jha
मोनू झाauthor

मोनू कुमार टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में वायरल और ट्रेंडिंग डेस्क पर काम कर रहे हैं। न्यूजरूम में 4 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले मोनू वायरल कंटेंट, ऑफबीट खबरों और सोशल मीडिया ट्रेंड्स को पहचानने में बेहद दक्ष हैं। यूनीक एंगल तलाशने और कहानियों को आकर्षक अंदाज में प्रस्तुत करने की उनकी क्षमता उन्हें डिजिटल कंटेंट स्पेस में अलग पहचान देती है। मोनू कुमार 4,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं, जिनमें कई वायरल रिपोर्ट्स, ट्रेंड-बेस्ड अपडेट्स और सोशल मीडिया-फोकस्ड कंटेंट शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article