वायरल न्यूज़

Video: तेंदुए ने किया हमला तो अकेले मजदूर ने दबोच लिया, जिगरा देख लोग बोले- ये मजदूर का हाथ है..

Laborer Confronts Leopard Video: आप देख सकते हैं कि मजदूर तेंदुए को अपने बाजुओं में जकड़कर दबोचने की कोशिश करता है। तकरीबन दो मिनट तक वह तेंदुए को अपने कब्जे में करके रखता है। इस बीच कई लोग तेंदुए पर ईंट से हमला कर उसे भगाने की कोशिश करते हैं।

Image

तेंदुए का हमला (एक्स)

Laborer Confronts Leopard Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक बेहद ही हैरान करने वाला वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर पहले तो आपके होश उड़ जाएंगे। फिर वीडियो में एक मजदूर का कारनामा देखकर आपके मुंह से 'वाह' शब्द निकल आएगा। वीडियो यूपी के लखीमपुर खीरी का बताया जा रहा है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक खूंखार तेंदुआ किसी ईंट भट्टे पर काम कर रहे मजदूरों के बीच पहुंच जाता है।

मजदूर का जिगरा देख आप भी करेंगे तारीफ

रिपोर्ट के अनुसार, जैसे ही तेंदुआ वहां पहुंचता है, वह मजदूरों पर हमला करने की कोशिश करता है। इसी बीच बाकी मजदूरों की तो डर के मारे हालत खराब हो जाती है, वहीं मिहीलाल नाम का मजदूर बिना डरे तेंदुए से भिड़ जाता है। आप देख सकते हैं कि वह तेंदुए को अपने बाजुओं में जकड़कर दबोचने की कोशिश करता है। तकरीबन दो मिनट तक वह तेंदुए को अपने कब्जे में करके रखता है। इस बीच कई लोग तेंदुए पर ईंट से हमला कर उसे भगाने की कोशिश करते हैं। देखें वीडियो-

वीडियो में देख सकते हैं कि तेंदुआ और मिहीलाल के बीच जबरदस्त संघर्ष होता है। देख सकते हैं कि मिहीलाल के साहस के सामने खूंखार तेंदुआ भी अपनी जान बचाकर भागता है। वह खेतों में जाकर छिप जाता है, जिसकी खबर वन विभाग की टीम को दी जाती है। इसके बाद वन विभाग की टीम उसका रेस्क्यू कर उसे जंगल में छोड़ देती है। वायरल हो रहे वीडियो को एक्स पर @STUMPMIC25667 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। इस वीडियो के सामने लोग मिहीलाल की दिलेरी की तारीफ कर रहे हैं।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article