वायरल न्यूज़

Optical Illusion Video: घोड़ा आगे आ रहा या पीछे जा रहा, जवाब दे दिए तो माने जाएंगे सिकंदरों के सिकंदर

Optical Illusion: वीडियो में एक मतिभ्रम की स्थिति बन रही है। वीडियो में दिख रहा घोड़ा एक ऐसे वातवरण में चल रहा है, जहां चारों तरफ सिर्फ बर्फ ही बर्फ है। वीडियो देखकर आपको बताना है कि घोड़ा किस दिशा में जा रहा है।

Image

ऑप्टिकल इल्यूजन (इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • ऑप्टिकल इल्यूजन का वीडियो आया सामने
  • वीडियो में दिख रहा एक चलता हुए घोड़ा
  • बताना है घोड़ा आगे जा रहा है या पीछे

Optical Illusion: आपने ऑप्टिकल इल्यूजन की बहुत सारी पहेलियां देखी होंगी, लेकिन हम आपके लिए जो पहेली लाए हैं। उसमें छिपे चैलेंज को पूरा करने में यकीनन आपका दिमाग चकरा जाएगा। यह ऑप्टिकल इल्यूजन चैलेंज एक वीडियो के रूप में सामने आया है। इस चैलेंज में आपको एक घोड़ा बर्फ की सतह पर चलता दिखाई दे रहा होगा। आपको बताना है कि घोड़ा आगे की तरफ आ रहा है या पीछे की तरफ जा रहा है। अगर आप इस चैलेंज को पूरा कर पाए तो आप सिकंंदरों के सिकंदर माने जाएंगे।

ऑप्टिकल इल्यूजन का अनोखा वीडियो

सोशल मीडिया पर इस चलते हुए घोड़े का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो को देखकर जरा भी पता नहीं चल पा रहा है कि वह किस तरफ चल रहा है। वीडियो में एक मतिभ्रम की स्थिति बन रही है। वीडियो में दिख रहा घोड़ा एक ऐसे वातवरण में चल रहा है, जहां चारों तरफ सिर्फ बर्फ ही बर्फ है। वीडियो देखकर आपको बताना है कि घोड़ा किस दिशा में जा रहा है। इस वीडियो के कैप्शन में बताया गया है कि यह एक ऑप्टिकल इल्यूजन है। देखें वीडियो-

वीडियो के कैप्शन में सवाल पूछा गया है कि 'यह घोड़ा आपकी तरफ आ रहा है या दूसरी तरफ जा रहा है।' वीडियो को @ akash_balyan_twa नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो देखकर ज्यादातर लोग कंफ्यूज हो रहे हैं। आपको थोड़ा रुककर इस वीडियो को देखना चाहिए। इसके बाद सवाल का जवाब देना चाहिए। कई लोग लगातार देख रहे हैं। इसके बाद भी घोड़ा कभी उन्हें आता नजर आ रहा है तो कभी पीछे जाता दिखाई दे रहा है। इस वीडियो के सामने आने के बाद लोग कमेंट सेक्शन में अपनी राय दे रहे हैं। कुछ लोगों का कहना है कि घोड़ा आ रहा है। वहीं कुछ लोग कह रहे हैं कि घोड़ा पीछे जा रहा है। आप भी कमेंट करके बताइए कि घोड़े की वास्तविक स्थिति क्या है।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article