वायरल न्यूज़

ये तो शुरू होते ही खत्म हो गया! शुभारंभ के लिए पानी में उतरा याट, 15 मिनट बाद ही पलटकर डूबा

याट के पानी में उतरते ही वह अगले कुछ मिनटों में ही पलटकर डूब गया। याट के इस दुखांत का वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसे देखने के बाद कुछ लोग इस घटना पर कमेंट कर उसे बनाने वाले इंजीनियर का मजाक उड़ा रहे हैं तो कुछ लोग इस पर दुख जता रहे हैं।

Image

पानी में उतरते ही डूब गया याट (X/@_fluxfeeds)

सोशल मीडिया पर एक वीडियो इन दिनों बहुत तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि एक याट अपने शुभारंभ के मौके पर पानी में उतरते ही पलटकर डूब गई। वीडियो को देखने के बाद इस घटना को लेकर सोशल मीडिया पर लोगों के बीच चर्चा का बाजार खूब गर्म है। जहां कुछ लोग इस घटना पर हैरानी जताते नजर आए, तो वहीं कुछ लोग इस घटना का मजाक भी उड़ाते नजर आए।

पानी में उतरते ही डूब गया याट

वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शानदार याट को बड़े जोरों-शोरों से पानी में उतारा जा रहा है। याट के उतरते ही समारोह में मौजूद लोग तालियां बजाकर उसका जोरदार स्वागत करते नजर आ रहे हैं। लेकिन जैसे ही याट पानी की सतह को छूती है, वैसे ही कुछ मिनटों बाद ही वह असंतुलित होकर एक तरफ झुकने लगती है और देखते ही देखते याट पलटकर पानी में डूब जाती है। यह देख लोग हैरान रह जाते हैं।

वीडियो पर लोगों के कमेंट्स

यह वीडियो सोशल साइट एक्स पर @_fluxfeeds नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे खबर लिखे जाने तक बड़ी संख्या में लोगों ने देखा और लाइक किया है। वीडियो के कैप्शन में लिखा है, "एक बिल्कुल नई लक्जरी याट जिसकी कीमत 1 मिलियन अमेरिकी डॉलर थी, वह अपने शुभारंभ पर ही पानी में उतरने के मात्र 15 मिनट बाद डूब गई।" इस वीडियो को लोगों ने शेयर करते हुए तरह-तरह के कमेंट्स किए। जहां एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, "शायद याट को पानी वाली जगह पसंद नहीं आई।" दूसरे ने लिखा, "याट का तो शुभारंभ से पहले ही 'शुभ-अंत' हो गया!" इस वीडियो को देखने के बाद कुछ लोगों ने याट के डूबने का कारण इसकी तकनीकी खराबी को बताया तो कुछ ने इसे मजेदार घटना करार दिया। हालांकि इस याट के डूबने के पीछे की सटीक वजह का पता नहीं चल सका।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article