वायरल न्यूज़

लड़का स्टेज पर डांसरों के साथ लूट रहा था मजे, तभी महफिल में हुई हाथ में छड़ी लिए मां की एंट्री

वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़का गांव के डांस प्रोग्राम में स्टेज पर दो डांसरों के साथ भोजपुरी गाने की धुन पर जमकर डांस कर रहा है। लेकिन जैसे ही उसकी नजर अपनी मां पर पड़ी, उसके चेहरे की सारी हवाइयां उड़ गईं। लड़के ने देखा कि उसकी मां अपने हाथों में एक छड़ी लिए उसे मारने के लिए चली आ रही थी।

Image

स्टेज पर चढ़कर लड़कियों के साथ डांस कर रहा था लड़का (X/@lok62678)

सोशल मीडिया पर हर दिन कोई न कोई वीडियो वायरल होता है, जो लोगों को हंसने-हंसाने पर मजबूर कर देता है। लोग इन वीडियो को खूब शेयर भी करते हैं। हाल में ऐसा ही एक मजेदार वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि गांव में रखे गए डांस प्रोग्राम में एक लड़का स्टेज पर चढ़कर डांसरों के साथ जमकर ठुमके लगा रहा है। तभी इसी बीच उस महफिल में लड़के की मां अपने हाथों में छड़ी लिए धमाकेदार एंट्री लेती है।

स्टेज पर डांस कर रही लड़कियों के साथ कमर हिला रहा था लड़का

वीडियो में आप देख सकते हैं कि किसी गांव में डांस का एक प्रोग्राम रखा गया है। वहां डांस करने के लिए कुछ डांसरों को बुलाया गया है। डांसर स्टेज पर झूमते हुए डांस भी कर रही हैं। तभी इसी दौरान एक लड़का स्टेज पर चढ़ जाता है और उनके साथ जमकर डांस करता है। लड़के को आप मजे में ठुमके लगाते हुए देख सकते हैं। लड़का अभी कार्यक्रम का आनंद ले ही रहा था कि अचानक से उसकी नजर अपनी मां पर पड़ती है, जो अपने हाथों में छड़ी लिए उस कार्यक्रम स्थल पर पहुंचती है।

मां को देखते ही सिट्टी-पिट्टी हो गई गुम

लड़का जैसे ही अपनी मां को देखता है, उसके चेहरे की सारी हवाइयां उड़ जाती हैं। लड़का डर के मारे तुरंत ही स्टेज से उतर जाता है और अपने दोस्तों के बीच जाकर चुपचाप बैठ जाता है। लड़के की मां गुस्से से तमतमाती हुई उसके पास आती है और उस पर छड़ियों की बरसात करने लगती है। लड़का बेचारा चुपचाप अपनी मां के सम्मान में छड़ी से मार खाते रहता है। फिर वह मां के गुस्से को देखते हुए चुपचाप वहां से दौड़ते हुए घर चला जाता है।

लोगों ने मां के इस कदम को ठहराया सही

इस वायरल वीडियो को सोशल साइट एक्स पर गजानन लोखंडे नाम के यूजर ने अपने हैंडल @lok62678 से शेयर किया है। जिसे अब तक डेढ़ लाख लोगों ने देखा और सैकड़ों लोगों ने इसे लाइक किया है। वीडियो पर तमाम लोगों के कमेंट्स भी आ चुके हैं। जहां एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, "हमारी मां हमें बिगड़ता हुआ नहीं देख सकतीं और हम बच्चे अपनी माँ की आज्ञा का अपमान नहीं कर सकते।" दूसरे ने लिखा, "मां की दृष्टि कभी गलत नहीं होती।" तीसरे ने लिखा, "माँ कभी भी अपने बच्चों को गलत रास्ते पर जाते नहीं देख सकती है इसलिए इस मां ने जो भी किया, बहुत सही किया।" चौथे ने लिखा, "बहुत सही, अगर हर मां अपने बच्चों को गलत रास्ते पर जाने से रोक ले तो फिर एक अच्छा बदलाव देखने को मिलेगा।"

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article