वायरल न्यूज़

Viral Video: मिट्टी बेचकर लड़के ने कमा लिए 2200 रुपए, होली का रंग बताकर लोगों को लगाया चूना

एक लड़के ने अपने वीडियो में बताया कि कैसे उसने शुद्ध मिट्टी के रंग के नाम पर लोगों से पैसे कमा लिए। लड़के का वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जहां वह मिट्टी से रंगों को तैयार करते दिख रहा है।

Image

बाजार में लोगों को रंग बेचता लड़का (X/@beingsumit01)

होली आते ही बाजार में रंग और गुलाल की डिमांड काफी ज्यादा बढ़ जाती है। ऐसे में बाजार में तमाम केमिकल वाले रंग उपलब्ध रहते हैं। जो सस्ते दरों पर लोगों को बेचे जाते हैं। हालांकि कई लोग केमिकल्स से बचने के लिए बिना मिलावट के शुद्ध रंगों को खरीदने पर ज्यादा जोर देते हैं। लोगों के इसी डिमांड को देखते हुए एक लड़के ने कम खर्च में अच्छा पैसा कमाने का एक तरीका खोज निकाला और उसने शुद्ध और इसली रंग के नाम पर बाजार में मिट्टी बेच डाला। इस पूरे बिजनेस का वीडियो लड़के ने सोशल मीडिया पर भी शेयर किया है। जो अब खूब वायरल हो रहा है।

क्या मिट्टी बेचकर पैसे कमाए जा सकते हैं?

वीडियो में लड़के को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि क्या मिट्टी बेचकर पैसे कमाए जा सकते हैं? इसी सवाल का जवाब देते हुए लड़का बताता है कि सबसे पहले उसने एक सूटकेस में बहुत सारे मिट्टी के टुकड़े भर लिए। फिर वह उन मिट्टी के टुकड़ों को लेकर दिल्ली के लिए निकल गया। दिल्ली आते ही उसने एक दुकान से कंटेनर बॉक्स खरीदा और एक प्रींटिंग की दुकान से स्टिकर निकलवा लिया।

लड़के ने मिट्टी से तैयार कर दिया शुद्ध रंग

आगे वीडियो में लड़का उस मिट्टी के टुकड़ों को तोड़कर छोटे-छोटे पीस में कर लिया। फिर वह उसे मिक्सी में डालकर पीस लेता है। इसके बाद वह मिक्सी में मिट्टी के साथ बहुत सारी हल्दी डाल दी। फिर अच्छी तरह से उसे पीस लेने के बाद अब मिट्टी पीले रंग की हो चुकी थी। इसके बाद लड़का अगली मिट्टी के खेप को मिक्सी में डालता है और उसमें लाल रंग के लिए फूड कलर मिला देता है। जिससे लाल रंग का गुलाल तैयार हो गया।

बाजार में बेचने के लिए अपने प्रोडक्ट्स लेकर पहुंचा लड़का

अब लड़के ने उन रंग-गुलाल को खाली पड़े जार में डालकर पैक कर देता है। फिर वह उन पर छपवाए गए स्टिकर्स को चिपका देता है। जिस पर लिखा था 100% शुद्ध मिट्टी के रंग। यहां लड़का अपना प्रोडक्ट तैयार करने में कामयाब हो जाता है। जिसके बाद वह उसे बाजार में बेचने के लिए लेकर आता है। बाजार में लोगों ने उस मिट्टी के रंग को चेक करना शुरू किया। जब उन्हें इस बात की तसल्ली हो गई कि यह मिट्टी का ही शुद्ध रंग है तो लोग उन्हें खरीदने भी लगे।

लोगों को गिनाए अपने प्रोडक्ट्स के फायदे

साथ ही अपने प्रोडक्ट पर लोगों का भरोसा कायम करने के लिए लड़के ने उन्हें उसके कई फायदे भी गिनाए। जैसे ये नैचुरल रंग हैं। जो बिल्कुल केमिकल फ्री है। ये रंग मुल्तानी मिट्टी से बनी हुई है, जो आपके चेहरे पर लगने के बाद किसी तरह का नुकसान नहीं करता बल्कि ये आपको और भी फायदा पहुंचाता है और आपके स्कीन को बेहतर बनाती है।

कुछ ही देर में कर लिया 2200 रुपए का बिजनेस

लड़के ने बताया कि वह एक मिट्टी के रंग के एक जार को 200 रुपए में बेचा। कई लोगों ने एक-दो तो कई लोगों ने तीन-चार पीस भी खरीदा और इस तरह करके उसने अपने प्रोडक्ट्स से कुल 2200 रुपए कमा लिए। इस वीडियो को सोशल साइट एक्स पर @beingsumit01 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे खबर लिखे जाने तक लाखों लोगों ने देखा और हजारों लोगों ने इसे लाइक किया है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article