देश

'सफेद स्कॉर्पियो कर रही पीछा...', 'लहरा दो तिरंगा' प्रोटेस्ट से पहले अभिजीत दीपके का बड़ा दावा

CJP Protest: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के लिए शुक्रवार का दिन काफी अहम है। इससे पहले, अभिजीत दीपके ने दावा किया कि सफेद स्कॉर्पियो हर जगह मेरा पीछा कर रही है।

Image

सीजेपी संस्थापक अभिजीत दीपके

Photo : ANI

CJP Protest: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के लिए शुक्रवार का दिन काफी अहम है। इससे पहले, सीजेपी ने गुरुवार को दिल्ली पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि आखिर पुलिस अभिजीत दीपके के साथ क्या करना चाहती है।

'सफेद स्कॉर्पियो कर रही पीछा'

अभिजीत दीपके ने दावा किया कि सफेद स्कॉर्पियो हर जगह मेरा पीछा कर रही है। दीपके ने 'एक्स' पर तस्वीरें साझा करते हुए कहा कि मैं जिस जगह पर रह रहा हूं, उसे चारों तरफ से अंडरकवर पुलिस ने घेर लिया है। ये लोग मुझ पर लगातार नजर रख रहे हैं। सफेद स्कॉर्पियो भी हर जगह मेरा पीछा कर रही है।

'तिरंगा फहराना कोई अपराध नहीं'

इससे पहले, दीपके ने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज फहराना गर्व की बात है और यह कोई अपराध नहीं है। उन्होंने स्पष्ट किया कि अनुमति और लोगों के जुटने को लेकर उठ रहे सवालों के बावजूद शुक्रवार को कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क में तिरंगा फहराने का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, दीपके ने कहा, ''कल हम सिर्फ तिरंगा फहराने जा रहे हैं। हमारा तिरंगा हमारा गौरव है और तिरंगा फहराना कोई अपराध नहीं है।'' यह बयान ऐसे समय आया है, जब कार्यक्रम के लिए अनुमति, अधिकारियों को दिए गए बांड और आयोजन स्थल पर लोगों को जुटाने से जुड़े सवाल उठ रहे हैं।

तिरंगा फहराने की अपील

दीपके ने सेंट्रल पार्क में राष्ट्रीय ध्वज लेकर एकत्र होने की अपील करते बुधवार को आरोप लगाया था कि सीजेपी के सदस्यों सौरभ दास और आशुतोष रांका को सिर्फ तिरंगा लहराने के लिए जेल में डाल दिया गया। दीपके ने 'एक्स' पर कहा था, ''हम दिखा देंगे कि तिरंगा लहराना कोई अपराध नहीं है।''

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article