वायरल न्यूज़

Viral Video: सड़क पर निकला सबसे अनोखा 'देसी हाथी', इस जुगाड़ को देख खुली रह गईं राहगीरों की आंखें

Viral Video: सोशल मीडिया पर जुगाड़ का एक मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें 'हाथी' का कॉस्ट्यूम बनाकर सड़क पर चलने का अनोखा नजारा दिखाया गया है। जिसने भी यह नजारा देखा वो दंग रह गया। आलम ये है कि यह वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।

Image

सड़क पर दिखा अनोखा देसी जुगाड़ (तस्वीर साभार- @comedybox115)

Viral Video: सोशल मीडिया की दुनिया अजब-गजब कारनामों से भरी पड़ी है। आए दिन ऐसे-ऐसे वीडियो (Trending Video) सामने आ जाते हैं, जिन्हें देखकर हंसी भी आती है और लोगों के टैलेंट की दाद देनी भी पड़ती है। हाल ही में इंटरनेट पर एक ऐसा ही बेहद मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आप भी अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। इस वीडियो में दो लोगों ने मिलकर ऐसा देसी जुगाड़ दिखाया है, जिसे देख सड़क पर चलने वाले लोग भी हैरान रह गए। आलम ये है कि यह वीडियो लोगों के बीच छाया हुआ है और यूजर्स इस पर जमकर चटकारे ले रहे हैं।

    वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि सड़क के बीचों-बीच एक 'हाथी' नजर आ रहा है, जिस पर एक लाल पगड़ी पहने व्यक्ति शान से सवारी कर रहा है। लेकिन, जरा ठहरिए! यह कोई असली हाथी नहीं, बल्कि दो लोगों द्वारा मिलकर तैयार किया गया एक शानदार और क्रिएटिव कॉस्ट्यूम है। इस अनोखे जुगाड़ में एक शख्स घोड़े या हाथी की तरह दिखने वाले उस ढांचे के अंदर है जो पैरों का काम कर रहा है और दूसरा शख्स उसके ऊपर सवार होकर लाठी के सहारे उसे हांक रहा है। इतना ही नहीं, हाथी की सूंड को हिलाने और आवाज निकालने के स्टाइल ने इस पूरे परफॉरमेंस को और भी ज्यादा मजेदार बना दिया है। जब यह 'देसी हाथी' सड़क पर ऑटो-रिक्शा और अन्य गाड़ियों के बीच से गुजरा, तो आसपास के लोगों का रिएक्शन देखने लायक था। ऑटोवाले ने अपनी गाड़ी रोकी और अछंबे से इस अनोखे जीव को देखने लगा। राहगीर भी इस क्रिएटिविटी को अपने कैमर में कैद करने से खुद को रोक नहीं पाए। वीडियो में दिख रहा उत्साह और आसपास का माहौल इस बात का सबूत है कि इस तरह के देसी नुस्खे और मज़ाकिया कला लोगों का दिल जीतने में कभी पीछे नहीं रहते। देखें वीडियो...

    सड़क पर दिखा अनोखा नजारा

    वीडियो देखकर आपकी हंसी भी जरूर छूट रही होगी। इतना ही नहीं कई लोग तो बार-बार इस मजेदार वीडियो को देख रहे होंगे। इंस्टाग्राम पर वीडियो को comedybox115 नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो को काफी संख्या में लोग अब तक देख चुके हैं। इतना ही नहीं यूजर्स वीडियो पर चटकारे लेते हुए अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है जरूर बताएं।

    Kaushlendra Pathak
    कौशलेंद्र पाठकauthor

    कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

    और पढ़ें
    End of Article