वायरल न्यूज़

पति से हुआ झगड़ा तो कुएं में कूद गई पत्नी, जमकर चला हाईवोल्टेज ड्रामा, देखें VIDEO

Viral Video: मध्य प्रदेश के शिवपुरी में पति-पत्नी के विवाद ने एक अनोखा रूप ले लिया। पति द्वारा घर से बाहर जाते समय दरवाजे पर ताला लगाने की आदत से नाराज पत्नी कुएं में कूद गई। ग्रामीणों ने रस्सी और खटिया की मदद से उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन महिला की शर्त थी कि जब तक उसका पति सभी के सामने हाथ जोड़कर माफी नहीं मांगेगा, वह बाहर नहीं आएगी।

Image

पति से झगड़ा कर कुएं में कूद गई पत्नी

Viral Video: ये तो हम सब जानते हैं पति-पत्नी के बीच छोटी-मोटी कहासुनी और विवाद आम बात है। लेकिन, मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले से एक ऐसा हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जिसे सुनकर आप भी दंग रह जाएंगे। दिनारा थाना क्षेत्र के ग्राम सहरिया में एक पत्नी अपने पति की एक विशेष आदत से इतनी नाराज हो गई कि गुस्से में आकर कुएं में कूद गई। इसके बाद कुएं में ही जो हाईवोल्टेज ड्रामा चला, उसे देखने के लिए पूरा गांव इकट्ठा हो गया। अब इस पूरे मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

    जानकारी के अनुसार, महिला का पति जब भी घर से बाहर जाता था, तो वह घर के दरवाजे पर बाहर से ताला लगा देता था। पति की इस हरकत और पाबंदी से महिला काफी लंबे समय से नाराज चल रही थी। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि महिला गुस्से में दौड़ते हुए गांव के एक कुएं में जा कूदी। जैसे ही महिला के कुएं में कूदने की खबर गांव में फैली ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे। महिला को बचाने के लिए ग्रामीणों ने कुएं में रस्सी से बांधकर एक खटिया नीचे उतारी और रस्सी फेंक दी। महिला ने रस्सी और खटिया का सहारा तो ले लिया, लेकिन बाहर आने से साफ इनकार कर दिया। महिला का साफ कहना था कि जब तक उसका पति गांव वालों के सामने अपनी गलती मानकर हाथ जोड़कर माफी नहीं मांगेगा, वह कुएं से बाहर नहीं निकलेगी। देखें वीडियो...

    पत्नी का हाईवोल्टेज ड्रामा

    कुएं के अंदर लटकी पत्नी की जिद के आगे आखिरकार पति को झुकना ही पड़ा। ग्रामीणों की मौजूदगी में पति ने हाथ जोड़कर और कान पकड़कर सभी के सामने पत्नी से अपनी गलती के लिए माफी मांगी और दोबारा ऐसी गलती न करने का वादा किया। पति द्वारा सार्वजनिक रूप से माफी मांगने के बाद ही महिला का गुस्सा शांत हुआ और ग्रामीणों ने उसे सुरक्षित खींचकर कुएं से बाहर निकाला। अब इस पूरे मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है और लोग इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

    Kaushlendra Pathak
    कौशलेंद्र पाठकauthor

    कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

    और पढ़ें
    End of Article