वायरल न्यूज़

आएं, ये क्या देख रहा हूं मैं! सड़क पर वंदे भारत किसने चला दी, जुगाड़बाजी में उस्तादों के उस्ताद निकला इसे बनाने वाला

वीडियो में देखा जा सकता है कि सड़क पर चलने वाला एक वाहन बिल्कुल वंदे भारत ट्रेन की शक्ल में दिख रहा है। वीडियो को देख लोगों की नजरें धोखा खा गई और कई लोगों ने तो पहली नजर में इसे वंदे भारत ट्रेन ही मान लिया।

Image

कमाल की क्रिएटिविटी (Instagram/@rizwan_meerut)

जुगाड़बाजी और क्रिएटिविटी के मामले में भारत का कोई जवाब नहीं। इसकी एक झलक सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में देखने को मिल रहा है। जहां एक शख्स ने वंदे भारत ट्रेन की तर्ज पर सड़क पर चलने वाला एक अनोखा वाहन बना डाला। जिसे देख लोग दंग रह गए।

सड़क पर दौड़ती दिखी वंदे भारत!

वीडियो के शुरुआत में देखने पर ऐसा लगता है जैसे वंदे भारत ट्रेन चली आ रही है। लेकिन अगले ही पल यह एहसास होता है कि ये तो बस एक नजर का धोखा है। सामने से कोई भी वंदे भारत ट्रेन नहीं बल्कि उसके जैसे ही दिखने वाली एक अनोखी गाड़ी आ रही है। जिसमें ट्रेन की तर्ज पर एक के बाद एक कई डब्बे जोड़े गए हैं। बस फर्क इतना है कि ये रेल की पटरी पर नहीं बल्कि सड़क पर चल रही है। जैसे ही वह गाड़ी आगे बढ़ती हुई दिखती है तो इस पर लगाए गए दिमाग की क्रिएटिविटी का पता चलता है। इस वाहन को कुछ ऐसे डिजाइन किया गया है कि असली और नकली वंदे भारत के बीच का फर्क एकदम मिट गया है। इसे देखकर ऐसा लग रहा है जैसे वंदे भारत को किसी ने सड़क पर उतार दिया हो।

ट्रेन की तर्ज पर बना दी बोगी वाली गाड़ी

वीडियो में एक शख्स को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि, "ओफ, ओह! उस्ताद इसने तो मेट्रो का ही करियर खतरे में डाल दिया मेरे भाई। अगले ने तो मेट्रो रोड पर चला दी और मुझे तो लग रहा है कि इसमें 10-15 डब्बे जोड़ रखे हैं इसने। इसको पूरी की पूरी वंदे भारत मेट्रो बना रखी है।" इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @rizwan_meerut नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे खबर लिखे जाने तक लाखों लोगों ने देखा और हजारों लोगों ने इसे लाइक किया है। वीडियो के कमेंट् सेक्शन में कई लोगों ने इसे वाहन को डिजाइन करने वाले शख्स की क्रिएटिविटी की तारीफ की तो कई लोगों ने इसे टिर्री मेट्रो बताया।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article