वायरल न्यूज़

संगीत में नानू-दादू के साथ नाची नन्ही परी, देख आप भी लगेंगे मुस्कुराने, वीडियो को मिला 8.2 मिलियन व्यूज

सोशल मीडिया पर एक छोटी सी बच्ची के डांस का वीडियो इस वक्त खूब वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि वह अपने दादू और नानू के साथ जमकर डांस कर रही है। बच्ची के घर में शादी के दौरान संगीत का प्रोग्राम था। जिसमें वह अपने बुजुर्ग दादू और नानू के साथ बेहद ही प्यारा डांस कर रही है।

Image

दादू और नानू के साथ डांस करती बच्ची (instagram/@anjalidamanichoreography)

शादी वाले घर में डांस और शोर-शराबा होना लाजमी है। कई रस्मों और जिम्मेदारियों के बीच कुछ पल ऐसे भी होते हैं, जो किसी ना किसी के लिए ताउम्र यादगार बन जाते हैं। हाल में एक ऐसे ही पल का वीडियो स वक्त सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें शादी के माहौल में एक नन्ही सी परी को अपने दादू और नानू के साथ मस्ती और डांस करते हुए देखा जा सकता है।

बच्ची ने अपने दादू और नानू के साथ दिया शानदार परफॉर्मेंस

मौका था दुल्हन एशना प्रसाद के शादी में संगीत समारोह का, जहां वीडियो में दिख रही यह बच्ची अपने नानू और दादू के साथ मिलकर स्टेज पर डांस कर रही है और लोगों के दिलों पर राज कर रही है। यह वीडियो अंजलि दमानी कोरियोग्राफी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट @anjalidamanichoreography से शेयर किया है। जिसे अब तक 82 लाख लोगों ने देखा और 7 लाख से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है।

दादू-नानू और बच्ची की तिकड़ी ने कर दिया कमाल

वीडियो में आप देख सकते हैं कि दादू-नानू और बच्ची की तिकड़ी एक मराठी गाने पर डांस कर रही है। इस दौरान छोटी बच्ची पूरे कॉन्फिडेंस के साथ स्टेज पर आती है। उसके दोनों तरफ नानू और दादू खड़े हैं और अपने-अपने डांस स्टेप्स को बेहतर ढंग से परफॉर्म कर रहे हैं। वीडियो में सबसे खास पल तब आता है जब गाने की बीट तेज होती है और दादू-नानू दोनों मिलकर बच्ची को प्यार से हवा में उठाते हैं। बच्ची अपने हाथ फैलाकर मुस्कुराती है, और पूरा हॉल तालियों और चीयर से गूंज उठता है।

लोगों को बहुत पसंद आया यह वीडियो

वायरल हो रहे इस वीडियो में तीन पीढ़ियों के बीच का गहरा रिश्ता नजर आ रहा है। साथ ही परिवार का प्यार और व्यवहार इस रिश्ते तो और भी खूबसूरत बना रहा है। इस वीडियो को लोगों ने सोशल मीडिया पर भर-भरकर प्यार दिया है। वो कहते हैं ना कि एक छोटे बच्चे के सबसे पहले दोस्त उसके दादा-दादी और नाना-नानी होते हैं। यह बात बिल्कुल इस वीडियो पर फिट बैठती है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article