वायरल न्यूज़

90 किलो के अजगर से 'दंगल', 19 फीट लंबे दैत्य के जबड़े में फंसे 'टार्जन', सांसें थमाने वाला वीडियो वायरल

Viral Video: अमेरिका के फेमस सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और 'द रियल टार्जन' के नाम से मशहूर माइक हॉल्स्टन ने एक ऐसा खतरनाक वीडियो शेयर किया है, जिसे देखकर किसी के भी रोंगटे खड़े हो जाएंगे। इस वीडियो में वह 19 फीट लंबे और करीब 200 पाउंड वजनी एक विशाल अजगर के साथ कुश्ती लड़ते नजर आ रहे हैं।

Image

अजगर और शख्स के बीच महामुकाबला (तस्वीर साभार- @therealtarzann)

Viral Video: अक्सर आपने लोगों को कुश्ती के अखाड़े में इंसानों से भिड़ते देखा होगा, लेकिन क्या कभी किसी को 90 किलो के भारी-भरकम अजगर (Python Video) से 'दो-दो हाथ' करते देखा है? सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोगों की चीखें निकल गईं। यह हैरान कर देने वाला कारनामा अमेरिका के जाने-माने इन्फ्लुएंसर माइक हॉल्स्टन ने किया है, जो इंस्टाग्राम पर @therealtarzann नाम से जाने जाते हैं। शेयर किए गए इस वीडियो में माइक एक खतरनाक और विशालकाय अजगर के साथ सीधे मुकाबले में उतरते हैं।

    वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि यह अजगर कोई छोटा-मोटा सांप नहीं, बल्कि पूरे 19 फीट लंबा और लगभग 200 पाउंड यानी करीब 90 किलो का दैत्य है। माइक ने खुद इस मुकाबले को अपने जीवन की अब तक की सबसे कठिन और खतरनाक लड़ाई बताया है। शुरुआत में तो माइक ने अजगर के सिर और जबड़े पर अपनी पकड़ मजबूत रखी, लेकिन देखते ही देखते अजगर ने अपनी फुर्ती दिखाई और उनके शरीर को ऐसे लपेट लिया कि अच्छे-अच्छे पहलवानों के पसीने छूट जाएं। वीडियो के दौरान एक ऐसा डरावना पल भी आया जब माइक खुद यह मान बैठे कि इस बार वह मुकाबला हार रहे हैं और उनकी जान खतरे में है। हालांकि, अंत में उन्होंने अपनी ताकत और तकनीक का इस्तेमाल करते हुए खुद को उस जानलेवा जकड़ से सुरक्षित बाहर निकाल लिया। देखें वीडियो...

    दिल दहलाने वाला नजारा

    वीडियो देखकर आपकी धड़कनें भी तेज हो गई होंगी। हो सकता है इस तरह का नजारा पहली बार देख रहे हों। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इंस्टाग्राम पर वीडियो को therealtarzann नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो को कई लाख लोग अब तक देख चुके हैं। जबकि, चार लाख से ज्यादा लोगों ने इस वीडियो को पसंद किए हैं। इतना ही नहीं वीडियो पर यूजर्स जमकर कमेंट भी कर रहे हैं। कुछ लोग जहां माइक के इस डेयरिंग अंदाज की तारीफ तो कर रहे हैं, तो कुछ लोग यह सवाल भी पूछ रहे हैं कि भला कोई अपनी जान को इस तरह जोखिम में कैसे डाल सकता है? इस वीडियो पर आपकी क्या राय है जरूर बताएं।

    Kaushlendra Pathak
    कौशलेंद्र पाठकauthor

    कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

    और पढ़ें
    End of Article