Viral Video: जिंदगी हमेशा हर किसी को गुलाबों का बिस्तर नहीं देती। कई बार रास्ते में इतने कांटे होते हैं कि इंसान चलना छोड़ देता है, लेकिन कुछ लोग ऐसे होते हैं जो उन कांटों को ही अपनी सीढ़ियां बना लेते हैं। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो (Trending Video) तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आपकी आंखें नम हो जाएंगी और सीना गर्व से चौड़ा हो जाएगा। यह वीडियो उन तमाम लोगों के मुंह पर एक करारा तमाचा है, जो छोटी-छोटी परेशानियों का रोना रोकर अपनी किस्मत को कोसते रहते हैं। आलम ये है कि जिसने भी यह नजारा देखा वो भावुक हो गया।
दिल छू लेने वाला नजारा
भावुक करने वाला यह वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। लोग इस वीडियो को जमकर शेयर भी कर रहे हैं। इंस्टाग्राम पर वीडियो को its_shubhra_smiley_07 नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो को लाखों लोग अब तक देख चुके हैं। जबकि, 74 हजार से ज्यादा लोगों ने वीडियो को पसंद किए हैं। आलम ये है कि हर कोई इस पिता की मेहनत को सलाम कर रहा है और बच्ची के उज्ज्वल भविष्य की कामना कर रहा है। वीडियो यह भी याद दिलाता है कि माता-पिता अपने बच्चों के भविष्य को संवारने के लिए किस हद तक संघर्ष करते हैं। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है जरूर बताएं।
