वायरल न्यूज़

VIDEO: 80 की उम्र में बॉलीवुड गाने पर बनाई रील, देखते ही फैन हो गया सोशल मीडिया

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Apr 26, 2025, 08:28 AM IST

Dadi ka Video: वीडियो में देखेंगे दादी जी ने पारंपरिक साड़ी पहन रखी है और उनके चेहरे पर एक प्यारी सी मुस्कान है। वीडियो में वह गाने की धुन पर अपने अनोखे अंदाज में एक्टिंग करती नजर आ रही हैं।

Image

सोशल मीडिया में वायरल हुआ दादी जी का गजब वीडियो। (Photo/Twitter)

Dadi ka Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें 80 साल की एक दादी जी बॉलीवुड के गाने पर रील बनाकर सबका दिल जीत रही हैं। बिहार के छपरा जिले की रहने वाली दादी जी ने उम्र को सिर्फ एक नंबर साबित कर दिया है। उनके इस वीडियो को देखकर लोग उनकी मासूमियत और जोश के कायल हो गए हैं। यह वीडियो @ChapraZila नाम के X अकाउंट से 21 अप्रैल 2025 को शेयर किया गया था, जिसके बाद यह इंटरनेट पर छा गया।

हिंदी गाने पर दादी ने गजब की एक्टिंग

वीडियो में देखेंगे दादी जी ने पारंपरिक साड़ी पहन रखी है और उनके चेहरे पर एक प्यारी सी मुस्कान है। वीडियो में वह गाने की धुन पर अपने अनोखे अंदाज में एक्टिंग करती नजर आ रही हैं। उनके एक्सप्रेशन इतने शानदार हैं कि हर कोई उनकी तारीफ करते नहीं थक रहा। पोस्ट के साथ कैप्शन में लिखा गया, 'वाह दादी जी आपने तो कमाल कर दिया' और सच में उन्होंने कमाल कर दिखाया है।

एक्स पर देखें वीडियो

क्या बोले नेटिजन्स

इस वीडियो पर लोगों ने जमकर कमेंट्स किए हैं। एक यूजर ने लिखा, 'दादी खुद आखिरी दहलीज पर हैं, लेकिन गज़ब का एक्स्प्रेशन है।' वहीं एक अन्य यूजर ने कहा, 'क्या कमाल लगती होंगी दादी जी अपने प्राइम टाइम में, वाह!' कुछ यूजर्स ने मजेदार कमेंट्स भी किए, जैसे, 'पैंशन लेने की उम्र में, टेंशन क्यों ले रहीं हो।' इस वीडियो ने न सिर्फ लोगों को हंसाया, बल्कि यह भी दिखाया कि जिंदगी का असली मजा लेने के लिए उम्र कोई मायने नहीं रखती। दादी जी की यह रील सोशल मीडिया पर एक प्रेरणा बन गई है। लोग उनके जज्बे को सलाम कर रहे हैं और यह वीडियो तेजी से ट्रेंड कर रहा है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article