बिजनेस

नियोक्ता ध्यान दें! अक्टूबर महीने का PF फाइल करने की आखिरी तारीख पास, तुरंत पूरा करें काम

EPFO ने अक्टूबर 2026 के पीएफ (PF) योगदान को लेकर एक जरूरी अपडेट जारी किया है। EPFO ने सभी संबंधित कंपनियों और प्रतिष्ठानों को 15 नवंबर 2026 तक ECR फाइल करने को कहा है।

Image

अक्टूबर महीने का PF फाइल करने की आखिरी तारीख पास (AI Generated Image)

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने देशभर के नियोक्ताओं (Employers) को अक्टूबर 2026 के पीएफ (PF) योगदान को लेकर जरूरी रिमाइंडर जारी किया है। संगठन ने सभी संबंधित कंपनियों और प्रतिष्ठानों को 15 नवंबर 2026 तक इलेक्ट्रॉनिक चालान-कम-रिटर्न (ECR) फाइल करने और कर्मचारियों का पीएफ योगदान जमा करने की सलाह दी है। EPFO ने यह जानकारी 12 नवंबर को अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट के जरिए साझा की है।

डेट मिस हुई तो लगेगी पेनल्टी

EPFO के मुताबिक, अक्टूबर महीने के वेतन से जुड़ी पीएफ रिटर्न फाइलिंग और इससे जुड़ी पेमेंट तय समयसीमा के भीतर पूरा करना जरूरी है। ऐसा नहीं करने पर नियोक्ताओं को अतिरिक्त ब्याज और लागू पेनल्टी का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही, कर्मचारियों के पीएफ खातों में योगदान जमा होने में भी देरी हो सकती है।

क्या होता है ECR?

इलेक्ट्रॉनिक चालान-कम-रिटर्न (ECR) एक ऑनलाइन प्रक्रिया है, जिसके जरिए नियोक्ता हर महीने अपने पात्र कर्मचारियों के पीएफ योगदान की जानकारी EPFO को देते हैं। इसी प्रक्रिया के जरिए पीएफ राशि का भुगतान भी किया जाता है।

ECR में कर्मचारियों की जानकारी, वेतन और पीएफ योगदान से जुड़ी डिटेल दर्ज होती है। इसके आधार पर कर्मचारियों के प्रोविडेंट फंड खातों में संबंधित योगदान जमा करने की प्रक्रिया आगे बढ़ती है। इसलिए केवल रिटर्न फाइल करना ही काफी नहीं है, बल्कि उसके साथ जरूरी पीएफ पेमेंट भी सफलतापूर्वक पूरी करना जरूरी है।

समय पर PF जमा नहीं करने पर क्या होगा?

अगर कोई नियोक्ता निर्धारित समयसीमा के भीतर पीएफ योगदान जमा नहीं करता है तो उस पर EPF नियमों के तहत लागू ब्याज और डैमेज (Damages) लग सकते हैं। इससे कंपनी पर अतिरिक्त वित्तीय बोझ पड़ सकता है। इसके अलावा, भुगतान में देरी होने से कर्मचारियों के पीएफ खातों में योगदान अपडेट होने में भी परेशानी आ सकती है। इसलिए कंपनियों को आखिरी तारीख का इंतजार करने के बजाय पहले ही ECR फाइलिंग पूरी कर लेनी चाहिए।

नियोक्ता इन 5 बातों का रखें ध्यान

15 नवंबर की डेडलाइन से पहले नियोक्ताओं को कुछ जरूरी बातों की जांच कर लेनी चाहिए-

  • कर्मचारी की जानकारी: सभी कर्मचारियों के नाम और पर्सनल रिकॉर्ड सही होने चाहिए।
  • सैलरी डिटेल: अक्टूबर 2026 के वेतन से जुड़ी जानकारी की जांच करें।
  • PF कैलकुलेशन: सभी पात्र कर्मचारियों का योगदान सही तरीके से कैलकुलेट करें।
  • ECR फाइलिंग: EPFO पोर्टल पर अक्टूबर महीने की इलेक्ट्रॉनिक रिटर्न जमा करें।
  • पेमेंट कन्फर्मेशन: सुनिश्चित करें कि पीएफ योगदान का भुगतान सफलतापूर्वक हो गया है।
Shivani Kotnala
शिवानी कोटनालाauthor

शिवानी कोटनाला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के करियर में 3 साल से ज्यादा के अनुभव के साथ शिवानी ने बिजनेस और टेक से जुड़ी खबरों पर काम किया है। यूटीलिटी, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग से जुड़ी खबरों पर वह लगातार लिख रही हैं। शिवानी ने डिजिटल के साथ-साथ न्यूज एजेंसी में भी काम किया है।

और पढ़ें
End of Article