Viral Video: कहते हैं मां की ममता की कोई सीमा नहीं होती और अपने बच्चों के लिए एक मां किसी भी हद तक जा सकती है। पश्चिम बंगाल (West Bengal) की राजधानी कोलकाता से सामने आई करुणा घोष की कहानी इस बात का जीता-जागता सबूत है। 70 साल की उम्र में, जहां ज्यादातर लोगों को आराम और अपनों की देखभाल की जरूरत होती है, वहां करुणा घोष आज भी दूसरों के घरों में झाड़ू-पोछा और बर्तन-मंजाई का काम करने को मजबूर हैं। जिससे वो अपने बच्चों का पालन-पोषण कर पाए।
आंखों में आंसू लाने वाला नजारा
वीडियो देखकर आप भी जरूर भावुक हो गए होंगे। जिसने भी यह नजारा देखा वो इमोशनल हो गया। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को storiesbyaradhana नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। वहीं, सोशल मीडिया पर जब करुणा घोष का यह भावुक वीडियो वायरल हुआ, तो कई लोग उनकी मदद के लिए आगे आए। वीडियो बनाने वाले कंटेंट क्रिएटर ने भी लोगों से अपील की है कि अगर समाज मिलकर थोड़ा सा सहारा दे, तो इस बुजुर्ग मां और उनके दोनों बेबस बच्चों की जिंदगी में बहुत बड़ा बदलाव आ सकता है। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है जरूर बताएं।
