वायरल न्यूज़

Viral Video: खाकी वर्दी देखते ही रुक गए नन्हे कदम, मेट्रो में बच्ची ने CISF जवान को ठोका कड़क सैल्यूट, जीता लोगों का दिल

Viral Video: दिल्ली मेट्रो का एक बेहद प्यारा और दिल छू लेने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में मेट्रो ट्रेन के अंदर सफर कर रही एक छोटी सी बच्ची अचानक ड्यूटी पर तैनात सीआईएसएफ के जवानों को देखकर रुक जाती है और अपनी मासूमियत के साथ उन्हें कड़क सैल्यूट करती है।

Image

मासूम बच्ची ने जीता लोगों का दिल (तस्वीर साभार- @CISFHQrs)

Viral Video: कहते हैं कि देश के प्रति सम्मान और देशभक्ति किसी उम्र की मोहताज नहीं होती। सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा दिल्ली मेट्रो का एक वीडियो ( Delhi Metro Video) इस बात का सबसे खूबसूरत सबूत है। एक आम दिन की चहल-पहल के बीच दिल्ली मेट्रो के डिब्बे में एक ऐसा खास पल सामने आया, जिसने इंटरनेट पर लोगों का दिल पिघला दिया है। क्योंकि, मेट्रो के अंदर एक मासूम बच्ची ने देश के जवान को देखकर जिस तरह उन्हें सैल्यूट किया, उसने लोगों का दिल जीत लिया है। आलम ये है कि लोग इस वीडियो को बार-बार देख रहे हैं।

    वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि दिल्ली मेट्रो ट्रेन में यात्री सफर कर रहे हैं और सुरक्षा में तैनात सीआईएसएफ के जवान भी वहां मौजूद हैं। इसी दौरान एक छोटी सी बच्ची, जो मेट्रो में चल रही थी, उसकी नजर अचानक खाकी वर्दी पहने जवानों पर पड़ती है। बिना किसी के कहे या हिचकिचाहट के मासूम बच्ची तुरंत सावधान की मुद्रा में खड़ी होती है और पूरी शिद्दत व मासूमियत के साथ अपना नन्हा हाथ उठाकर जवान को कड़क सैल्यूट करती है। बच्ची के चेहरे की मुस्कान और इस सुंदर भाव को देखकर ड्यूटी पर तैनात सीआईएसएफ जवान भी मुस्कुरा उठते हैं और बड़े प्यार से बच्ची का सम्मान स्वीकार करते हैं। देखें वीडियो...

    दिल जीतने वाला नजारा

    इस खूबसूरत दृश्य का वीडियो खुद केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया है। वीडियो शेयर करते हुए CISF ने लिखा कि नन्हे हाथों से, सेवा को सलाम! एक छोटी सी बच्ची का सीआईएसएफ जवान को यह दिल से दिया गया सैल्यूट उस भरोसे और सम्मान को दिखाता है, जो हमारी वर्दी लोगों में जगाती है। यह सिर्फ वर्दी को सलाम नहीं, बल्कि उसके पीछे छिपी निष्ठा, साहस और सेवा के प्रति एक सच्ची श्रद्धांजलि है। इस वीडियो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं और इस पर जमकर रिएक्शन भी दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि बच्ची भले ही उम्र में छोटी है, लेकिन उसके दिल में देश और वर्दी के प्रति सम्मान बहुत बड़ा है। एक अन्य यूजर ने लिखा कि यह दृश्य बताता है कि देश के जवान हमारी सुरक्षा के साथ-साथ आने वाली पीढ़ी के हीरो भी हैं। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है जरूर बताएं।

    Kaushlendra Pathak
    कौशलेंद्र पाठकauthor

    कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

    और पढ़ें
    End of Article