Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अभिरा-अरमान मनाएंगे पहली होली, एक-दूसरे संग करते नजर आए रोमांस
स्टार प्लस का पॉपुलर शो ये रिश्ता क्या कहलाता है सुर्खियों में है। शो के दो लीड एक्टर्स को मेकर्स ने बाहर का रास्ता दिखाया है। शो में रोहित पुरोहित अरमान और गर्विता साधवानी रुही का किरदार निभा रही हैं। नए कलाकारों के साथ मेकर्स ने शो की शूटिंग कर दी है। सेट पर होली का ट्रैक शूट हो रहा है। शादी के बाद अरमान और अभिरी की पहली होली है। दोनों होली पर एक-दूसरे के रंग में रंगे हुए नजर आएंगे। सेट से अभिरा और अरमान का बीटीएस वीडियो वायरल हो रहा है। अरमान यानी रोहित पुरोहित अपने इंस्टाग्राम पर अभिरा यानी स्मृति शुक्ला संग कुछ रोमांटिक तस्वीरें शेयर की हैं। इन फोटो को शेयर करते हुए रोहित ने लिखा, होली के रंगों के साथ नई शुरुआत। अभिरा और अरमान की रोमांटिक फोटो पर फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं। फैंस दोनों के रोमांटिक सीन्स का बेसब्री से इंतजार करते हैं।
अगली खबर

18:09

03:14

07:39

04:03
© 2026 Bennett, Coleman & Company Limited









