Bigg Boss 18 से बाहर आते ही Aditi Mistry का फूटा विवियन डिसेना पर गुस्सा, कहा 'बोरिंग और घमंडी है'...

Khushboo Dogra

Updated Dec 13, 2024, 13:47 IST

Bigg Boss 18 Aditi Mistry: रियलिटी शो बिग बॉस 18 में नजर या चुकीं अदिति मिस्त्री ने हाल ही में टेली टॉक से एक्सक्लूसिव बातचीत की है। इस दौरान अदिति ने बिग बॉस के कंटेस्टेंट और घर से जुड़े कई राज खोले। अदिति का मानना है की विवियन डिसेना बहुत ही ज्यादा घमंडी और बोरिंग हैं। साथ ही अदिति को अपना एलिमिनेशन अनफ़ेयर लगता है। बता दें अदिति वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट बन घर में दाखिल हुई थीं। घर में दो हफ्ते बिताने के बाद उन्हे बाहर का रास्ता दिखा दिया गया था।