Adil Khan ने चोरी-छुपे रचाई BB12 की इस हसीना से शादी, राखी सावंत के पैरों तले खिसकी जमीन

बॉलीवुड और टीवी में अपनी पहचान बनाने वाली राखी सावंत अपनी निजी जिंदगी के कारण काफी चर्चा में रहती हैं। राखी सावंत ने 2022 में ही आदिल खान दुर्रानी से शादी रचाई थी। लेकिन शादी के कुछ ही महीनों बाद दोनों अलग हो गए। राखी सावंत ने आदिल खान दुर्रानी पर कई संगीन आरोप भी लगाए थे और उन्हें जेल भी भेज दिया था। वहीं आदिल खान दुर्रानी ने भी राखी सावंत को कोर्ट तक घसीटा था और सरेआम उनकी पोल खोली थी। आदिल खान दुर्रानी को लेकर खबर है कि उन्होंने बिग बॉस 12 की कंटेस्टेंट सोमी खान से शादी रचा ली है। दोनों जयपुर में शादी के बंधन में बंधे थे। लेकिन उनकी शादी की खबर सुनकर राखी सावंत के पैरों तले जमीन खिसक गई है। उन्होंने आदिल पर आरोप लगाते हुए कहा कि उस लड़की को बचा लो।

© 2026 Bennett, Coleman & Company Limited