जहां पहना था 'मिस वर्ल्ड' का ताज, वहां बेटी-पति संग पहुंचीं प्रियंका चोपड़ा

Abhay

Updated Sep 17, 2024, 21:19 IST

बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक में नाम कमाने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा साल 2000 में मिस वर्ल्ड रही थीं। प्रियंका चोपड़ा एक बार फिर अपनी बेटी के साथ उसी जगह पहुंचीं और वहां एक्ट्रेस ने अपनी फोटोज शेयर की हैं। इन फोटोज में प्रियंका चोपड़ा अपने पति निक जोनस और मालती मैरी के साथ नजर आईं। प्रियंका चोपड़ा की नई फोटोज खूब वायरल हो रही हैं।