सालों की मन-मुटाव भूल अब एक साथ दिखेंगे गोविंदा और कृष्णा अभिषेक, खुद बताया सच

ashna malik

Updated Sep 5, 2024, 15:59 IST

बॉलीवुड के मशहूर एक्टर गोविंदा ने अपनी फिल्मों से लोगों का खूब दिल जीता है। वहीं उनके भांजे कृष्णा अभिषेक टीवी की दुनिया में धमाल मचा रहे हैं। बीते कई वक्त से गोविंदा और कृष्णा अभिषेक के बीच मन-मुटाव चल रहा था। हालांकि उन चीजों को पीछे छोड़कर गोविंदा अपनी भांजी आरती सिंह की शादी में शामिल हुए थे। वहीं अब खबर आ रही है कि कृष्णा अभिषेक और गोविंदा एक साथ मिलकर लोगों का मनोरंजन करते नजर आएंगे। इस बात को लेकर कृष्णा अभिषेक से भी सवाल किया गया। इसपर कृष्णा अभिषेक ने कहा, "हम तो चाहते, जाहिर तौर पर। आएंगे सब लोग, हम सब लोग साथ में आएंगे। बहुत मजा आएगा।"