'ले ले आई कोका कोला' गाने ने मचाई धूम, खेसारी लाल यादव-सोना पांडे की केमिस्ट्री ने लूटा फैन्स का दिल
Le Le Aayi Coca Cola Bhojpuri Song: भोजपुरी इंडस्ट्री के लोकप्रिय गायक और अभिनेता खेसारी लाल यादव की फिल्मों के साथ-साथ लोगों उनके गानों के भी दीवाने हैं। खेसारी के फैन्स यूट्यूब पर उनके नए-नए गाने सुनने के लिए बेताब रहते हैं। ऐसे में अब खेसारी लाल यादव का नया भोजपुरी गाना 'ले ले आई कोका कोला' खूब वायरल हो रहा है। इस गाने में खेसारी के साथ सोना पांडे नजर आ रही हैं। दोनों की जोड़ी को लोगों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। इस गाने को खेसारी लाल यादव ने शिल्पी राज के साथ मिलकर गाया है। गाने के बोल प्रकाश बारूद ने लिखे हैं और सर्विंद मल्हार ने इसका म्यूजिक दिया है। यहां देखिए गाने का वीडियो...
अगली खबर

04:00

11:51

03:16

03:41
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited









