इब्राहिम अली ने पैपराजी से छिपाया मुंह, यूजर्स ने सोशल मीडिया पर लिए मजे
सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान अक्सर पैपराजी के साथ मस्ती करते हुए नजर आते हैं। इब्राहिम के वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो जाते हैं। एक्टर को हाल ही में अपने जिम के बाहर स्पॉट किया गया। उन्होंने अपना मुंह कपड़े से ढका हुआ था। इब्राहिम के वायरल वीडियो पर यूजर्स जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। वीडियो में इब्राहिम पैपराजी से पूछते हैं कैस हो आप लोग। इब्राहिम कपड़े से मुंह ढककर चलने की वजह से चलने में अनकंफर्टेबल नजर आए। उनके वीडियो पर एक यूजर ने लिखा, सैफ का लड़का है। दूसरे यूजर ने लिखा, सैफ की कॉपी है। तीसरे यूजर ने लिखा, इब्राहिम सैफ की तरह फनी है। कुछ यूजर्स ने इब्राहिम की तुलना राजकुंद्रा से कर दी। इब्राहिम जल्द काजोल और पृथ्वीराज सुकुमारन के साथ बॉलीवुड डेब्यू करने वाले हैं।
© 2026 Bennett, Coleman & Company Limited













