BB OTT 3 फेम अदनान शेख की संगीत सेरेमनी में सजी महफिल, रंग जमाने पहुंचे ये सितारे

ashna malik

Updated Sep 24, 2024, 15:16 IST

सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर अदनान शेख शादी के बंधन में बंध चुके हैं। उन्होंने आयशा शेख संग परिवार और खास दोस्तों की मौजूदगी में निकाह पढ़ा। अदनान शेख और आयशा शेख की संगीत सेरेमनी भी धूम-धड़ाके के साथ आयोजित हुई थी। उनकी संगीत सेरेमनी में भी कई सितारों ने शिरकत की, जिसमें मिस्टर फैजू, सना मकबूल, शिवानी कुमारी और विशाल पांडे जैसे सितारे शामिल हैं। अदनान शेख की निकाह की कई तस्वीरें और वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे। वहीं फैंस ने भी अदनान शेख को उनके निकाह के लिए जमकर बधाइयां दीं।