Amitabh Bachchan को 82वें बर्थडे की बधाई देने पहुंचे फैंस, Big B की झलक के लिए उमड़ी भीड़

बॉलीवुड के मशहूर एक्टर अमिताभ बच्चन का आज 82वां जन्मदिन है। इस खास मौके पर फैंस से लेकर सितारे तक अमिताभ बच्चन को खूब सारी बधाइयां दे रहे हैं। अमिताभ बच्चन के जन्मदिन के इस मौके पर फैंस भी उनके घर के बाहर पहुंचे। बिग बी की एक झलक पाने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। खास बात तो यह है कि अमिताभ बच्चन भी अपने जन्मदिन पर फैंस से मिलने के लिए बाहर आए। बता दें कि ये पहली बार नहीं है, जब बिग बी के जन्मदिन पर उनके घर के बाहर फैंस आए हों। ऐसा हर साल होता है और हर साल ही फैंस के बीच उत्साह बहुत ज्यादा होता है।

© 2026 Bennett, Coleman & Company Limited