New EPF withdrawal rules in Hindi 2024: कभी-कभी जीवन में अचानक कुछ बिन बुलाये संकट आ जाते हैं जिनका सामना करने के लिए हमें पैसों कि जरूरत पड़ती है. ऐसी स्थिति में जब हमें जल्द से जल्द फंड्स चाहिए होते हैं तो हम लोन लेने या फिर PF अकाउंट से पैसे निकालने के बारे में विचार करने लगते हैं. लोन के बारे में तो अक्सर थोड़ी बहुत जानकारी सभी को होती है लेकिन PF अकाउंट से पैसे निकालने के भी नियम हैं, जिनके बारे में अक्सर लोगों को कोई खास जानकारी नहीं होती है. अगर आप भी PF अकाउंट से पैसे निकालने के इन नियमों के बारे में जानना चाहते हैं तो यह खबर आपके बहुत काम की है.
New EPF withdrawal Rules: कब निकाल सकते हैं पैसा?
आप EPFO की आधिकारिक वेबसाइट के साथ-साथ उमंग ऐप से भी PF का पैसा निकाल सकते हैं. PF निकालने के लिए पहली आवश्यक शर्त ये है कि आप रोजगार रहते इस अकाउंट से पैसे नहीं निकाल सकते हैं. अगर आपको 1 महीने तक कोई रोजगार नहीं मिलता है तो आप अकाउंट में मौजूद 75% रकम निकाल सकते हैं और अगर आपको 2 महीनों तक कोई नौकरी नहीं मिलती है तो आप बाकी बची राशि भी निकाल सकते हैं.
New EPF withdrawal Rules: कारण और समय सीमा
PF अकाउंट से पैसा निकालते समय आपको एक फॉर्म भरना होता है जिसमें आपको पैसा निकालने के कारण को बताना होता है और आप निश्चित समय सीमा पर ही निश्चित कारणों से पैसे निकाल सकते हैं. जैसे अगर आपको बच्चे की शिक्षा, शादी, या फिर घर लेने के लिए पैसे निकालने हैं तो आपके PF अकाउंट को खुले हुए लगभग 7 साल पूरे होने चाहिए.
बीमार पड़ने पर?
आप बीमार पड़ने पर ऑनलाइन पैसे निकाल सकते हैं और इसके लिए आपको बस दो चीजें याद रखनी है. पहला ये कि आपके बीमार होने पर कोई समय सीमा नहीं होती, मतलब आप PF अकाउंट खुलने के बाद कभी भी पैसे निकाल सकते हैं. दूसरी ध्यान देने वाली चीज ये है कि आप 6 महीने की अपनी बेसिक कमाई निकाल सकते हैं. या फिर आपको कंपनी द्वारा जमा करवाई गई राशि निकालने कि अनुमति ही मिलती है.
