यूटिलिटी

Union Bank FD Rates: 399 दिनों की FD पर मिलेगा जबरदस्त ब्याज, इस बैंक ने बढ़ा दी फिक्स्ड डिपॉजिट की दरें

Union Bank FD Rates: यूनियन बैंक की वेबसाइट के अनुसार, नई ब्याज दरें 27 दिसंबर, 2023 से प्रभावी हैं। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया आम नागरिकों को 7 दिनों से लेकर 45 दिनों में मैच्योर होने वाली फिक्स्ड डिपॉजिट पर बैंक 3 फीसदी की दर से ब्याज ऑफर कर रहा है।

Image

Union Bank FD Rates: 399 दिनों की FD पर मिलेगा जबरदस्त ब्याज, इस बैंक ने बढ़ा दी फिक्स्ड डिपॉजिट की दरें

Union Bank FD Rates: यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने 2 करोड़ रुपये से कम की फिक्स्ड डिपॉजिट पर मिलने वाले ब्याज में 25 बेसिस प्वाइंट (BPS) का इजाफा किया है। यूनियन बैंक की वेबसाइट के अनुसार, नई ब्याज दरें 27 दिसंबर, 2023 से प्रभावी हैं। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया आम नागरिकों को 7 दिनों से लेकर 45 दिनों में मैच्योर होने वाली फिक्स्ड डिपॉजिट पर बैंक 3 फीसदी की दर से ब्याज ऑफर कर रहा है। 46 दिन से 90 दिन के बीच मैच्योर होने वाली एफडी पर अब 4.05 फीसदी की दर से ब्याज मिलेगा।

FD की ब्याज दरें

यूनियन बैंक 91 दिनों से 180 दिनों के बीच मैच्योर होने वाली फिक्स्ड डिपॉजिट पर 4.30 फीसदी की दर से ब्याज ऑफर कर रहा है। वहीं, 181 दिन से लेकर 1 साल से कम अवधि वाली FD पर 5.25 फीसदी की दर से ब्याज मिलेगा। बैंक ने एक साल से 398 दिनों के बीच मैच्योर होने वाली फिक्स्ड डिपॉजिट के लिए ब्याज दर को बढ़ाकर 6.75 फीसदी कर दिया है।

399 दिनों की FD पर ब्याज

बैंक ने 399 दिनों की अवधि पर एफडी दरों में 25 बीपीएस की बढ़ोतरी कर 7 फीसदी से 7.25 फीसदगी कर दी है। 400 दिनों से लेकर 3 साल से कम की एफडी के लिए ब्याज दर 6.30 फीसदी से बढ़कर 6.50 फीसदी कर दिया गया है। 3 साल से 10 साल तक की अवधि की फिक्स्ड डिपॉजिट पर 6.50 फीसदी से 6.70 फीसदी की दर से ब्याज मिलेगा।

सीनियर सिटीजन के लिए ब्याज दर

सीनियर सिटीजन को सभी अवधि की एफडी पर सामान्य ब्याज दर से 50 बेसिस प्वाइंट अधिक ब्याज मिलेगा। वरिष्ठ नागरिकों के लिए ब्याज दर 7 दिन से लेकर 10 साल तक एफडी के लिए 3.50 फीसदी से 7.75 फीसदी तक होगी।

बैंक सुपर सीनियर सिटीजन को एफडील में निवेश पर सामान्य दर से 0.75 फीसदी अधिक ब्याज प्रदान करता है। सुपर सीनियर सिटीजन के लिए ब्याज दर 7 दिनों से लेकर 10 साल तक की FD पर 3.75 फीसदी से 8 फीसदी तक होगी।

TNN Business Desk
TNN बिजनेस डेस्क author

TNN बिजनेस डेस्क

और पढ़ें
End of Article