यूटिलिटी

Hotel Room छोड़ते समय भूलकर भी न करें ये गलती, इन 5 चीजों को तुरंत करें चेक

Hotel Check-Out Tips: घूमने या किसी काम से दूसरे शहर जाते समय होटल में रुकना आम बात है। होटल से चेकआउट करते वक्त लोग अक्सर सामान पैक करने के बाद कमरे से निकल जाते हैं।

Image

होटल रूम छोड़ते वक्त इन बातों का रखें खास ध्यान (Photo: iStock)

Hotel Check-Out Tips: घर से बाहर कहीं दूसरी जगह किसी काम के लिए जाना हो या घूमने के लिए जाना हो, होटल का कमरा लेने की जरूरत पड़ती ही है। होटल में चेक इन करने के बाद कमरे की अच्छे से जांच तो करनी ही चाहिए लेकिन कमरा छोड़ने (Hotel Check-Out) के बाद भी सावधानी बरतना जरूरी है। जल्दबाजी में होटल का कमरा छोड़ते समय छोटी लेकिन जरूरी चीजें छूट सकती हैं या निजी जानकारी और सामान की सुरक्षा से जुड़ी लापरवाही हो सकती है। इसलिए चेक-आउट से पहले इन 5 जरूरी बातों पर जरूर ध्यान दें-

कमरे को दोबारा ठीक से जांचें

होटल छोड़ने से पहले कमरे के हर कोने को एक बार जरूर देख लें। बेड के नीचे, तकिए के आसपास, अलमारी, ड्रॉअर, बाथरूम और टेबल पर सामान चेक करें। मोबाइल चार्जर, ईयरफोन, घड़ी, ज्वेलरी, डॉक्यूमेंट्स और कपड़े जैसी छोटी चीजें अक्सर जल्दबाजी में छूट जाती हैं। बाथरूम में भी अपना सामान देखना न भूलें।

सेफ और लॉकर भी चेक करें

अगर आपने कमरे में मौजूद सेफ या लॉकर का इस्तेमाल किया है, तो उसमें रखा सामान निकालना न भूलें। पासपोर्ट, कैश, ज्वेलरी, जरूरी डॉक्यूमेंट्स या कीमती सामान कई बार सेफ में रख दिया जाता है और चेक-आउट की जल्दी में वहीं छूट सकता है। लॉकर खाली करने के बाद उसे खुला छोड़ना बेहतर है, ताकि अगला मेहमान समझ सके कि उसमें सामान नहीं है।

स्मार्ट टीवी से अपना अकाउंट लॉग-आउट करें

अगर होटल के स्मार्ट टीवी या किसी दूसरे डिवाइस पर आपने Netflix, YouTube, Amazon या ईमेल जैसे किसी अकाउंट का इस्तेमाल किया है, तो चेक-आउट से पहले उसे लॉगआउट जरूर करें। अपनी निजी जानकारी और अकाउंट की सुरक्षा के लिए यह छोटी-सी सावधानी काफी महत्वपूर्ण है। जहां संभव हो, अपने डिवाइस की कनेक्टिविटी भी हटा दें।

कमरे का एक छोटा-सा वीडियो बना लें

कमरा छोड़ने से पहले एक छोटा-सा फोटो या वीडियो भी रिकॉर्ड कर सकते हैं। इसमें यह देखा जा सकता है कि आपका कोई सामान कमरे में तो नहीं छूटा और आपने कमरे में कोई निजी चीज नहीं छोड़ी है। खासकर तब यह आदत काम आती है जब आप सुबह जल्दी या जल्दबाजी में चेक-आउट कर रहे हों।

अपने बिल को ठीक तरह से चेक करें

कमरा छोड़ते समय रिसेप्शन पर चेक-आउट पूरा करने के बाद अपना बिल जरूर देख लें। रूम सर्विस, मिनी बार या किसी अन्य सुविधा का ऐसा चार्ज तो नहीं जुड़ा है, जिसे आपने इस्तेमाल नहीं किया। भुगतान के बाद बिल या रसीद अपने पास रखें। साथ ही, होटल से निकलने से पहले एक बार कमरे की चाबी या कार्ड वापस करने की भी पुष्टि कर लें।

Shivani Kotnala
शिवानी कोटनालाauthor

शिवानी कोटनाला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के करियर में 3 साल से ज्यादा के अनुभव के साथ शिवानी ने बिजनेस और टेक से जुड़ी खबरों पर काम किया है। यूटीलिटी, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग से जुड़ी खबरों पर वह लगातार लिख रही हैं। शिवानी ने डिजिटल के साथ-साथ न्यूज एजेंसी में भी काम किया है।

और पढ़ें
End of Article